फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   एसडीएम ने किया केजीबीवी का निरीक्षण

एसडीएम ने किया केजीबीवी का निरीक्षण

Thu, 02 Aug 2018 10:16 PM IST
Updated Thu, 02 Aug 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
एसडीएम ने किया केजीबीवी का निरीक्षण
एसडीएम ने किया केजीबीवी का निरीक्षण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। एसडीएम सदर ने बृहस्पतिवार को बंकी ब्लॉक में जहांगीराबाद कस्बे के निकट संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यहां पर शिक्षा ग्रहण करने वाली छात्राओं से बात कर शिक्षा की गुणवत्ता को परखा। उन्होंने छात्राओं को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता भी परखी।

एसडीएम सदर पंकज कुमार बृहस्पतिवार को केजीबीवी का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने यहां पर मौजूद वार्डेन पूनम मिश्रा से मौजूदा छात्राओं की संख्या पूछी तो बताया गया कि सौ में 96 छात्राएं मौके पर मौजूद हैं। इसके बाद वह कक्षों में पहुंच छात्रों से सवाल जवाब कर शिक्षा की गुणवत्ता को परखा। विद्यालय परिसर का निरीक्षण करने के बाद एसडीएम ने छात्राओं को दिए जाने वाले भोजन और उनके रहन-सहन की जानकारी ली। इस पर बताया गया कि छात्राओं को मेन्यू के अनुसार भोजन और नाश्ता दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed