{"_id":"59778f164f1c1b1b5e8b47b8","slug":"201501007638-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैज्ञानिक एवं साहित्यकार के निधन पर शोकसभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैज्ञानिक एवं साहित्यकार के निधन पर शोकसभा
Updated Wed, 26 Jul 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रो. यशपाल को दी गई श्रद्धांजलि
बाराबंकी। लखनऊ-फैजाबाद मार्ग पर स्थित सागर इन्स्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में वैज्ञानिक एवं साहित्यकार प्रोफेसर यशपाल के 90 वर्ष की अवस्था में आकस्मिक निधन पर आयोजित शोकसभा में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए 5 मिनट का मौन रखा गया।
संस्थान की अध्यक्षा मधु अग्रवाल ने प्रो. यशपाल के निधन को भारतीय वैज्ञानिक शिक्षा एवं साहित्य की अपूर्णनीय क्षति बताते हुए कहा कि प्रो. यशपाल 2012 में राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के आयोजन अवसर पर सागर परिसर आए थे। उन्होंने अपने जीवनकाल में अगणित उपन्यास, कहानी संग्रह, व्यंग्य संग्रह प्रकाशित किए थे। प्रो. यशपाल पद्मभूषण सम्मानित, योजना आयोग के मुख्य सलाहकार, पूर्व में यूजीसी चैयरमैन व जेएनयू के कुलधापति भी रह चुके थे। वह दूरदर्शन पर विज्ञान से जुड़े कार्यक्रम टर्निंग प्वांइट के एंकर भी रह चुके थे। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ. सीमान्त, डीन एकेडेमिक्स नवनीत वर्मा, अमरीश बाजपेयी समेत सभी विभागाध्यक्ष, शिक्षकगण एवं सभी छात्रगण उपस्थित थे।