{"_id":"594030464f1c1b2f098b46c4","slug":"201497378886-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएचसी सदरुद्दीनपुर से दवा व उपकरण चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएचसी सदरुद्दीनपुर से दवा व उपकरण चोरी
Updated Wed, 14 Jun 2017 04:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएचसी से दवा व उपकरण चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
जहांगीराबाद (बाराबंकी)। सदरुद्दीनपुर स्थित पीएचसी के मेन गेट का ताला तोड़कर चोरों ने स्टाक रूम में रखी दवाएं व अन्य उपकरण चोरी कर लिए। सुबह पीएचसी प्रभारी आए तो गेट का ताला टूटा मिला। प्रभारी ने थाने में चोरी की तहरीर दी है।
जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के कस्बा सदरुद्दीनपुर में बने पीएचसी में स्टाफ के न रुकने का फायदा उठाते हुए सोमवार बीती रात चोरों ने मेन गेट का ताला तोड़ दिया। अंदर घुसे चोरों ने पीएचसी प्रभारी कक्ष में रखे दो पंखे, इंवर्टर, एक बड़ी बैट्री चोरी कर ले गए। चोरों ने स्टाक रूम में रखी भारी मात्रा में दवाएं व अन्य उपकरण समेत करीब 50 हजार रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। पीएचसी के टूटे पड़े आवासों में कई बार पुलिस ने जुआरियों को पकड़ा है। रात को परिसर में किसी के न रुकने के कारण चोरी हुई है। मंगलवार सुबह प्रभारी डॉ. राहुल यादव आए तो चोरी की घटना की जानकारी हुई। उन्होंने थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।