फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   200 villages lost electricity for eight hours

Barabanki News: आठ घंटे गुल रही 200 गांवों की बिजली

Tue, 25 Jun 2024 03:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 25 Jun 2024 03:57 AM IST
विज्ञापन
200 villages lost electricity for eight hours
बाराबंकी। बारिश के चलते सिरौलीगौसपुर क्षेत्र में बिजली की मुख्य लाइन पर पेड़ की भारी डाल गिरने से बिजली के तार टूट गए। इससे क्षेत्र के करीब दो सौ गांवों की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। बिजली ने होने से लोग पीने के पानी व नहाने को तरस गए। करीब आठ घंटे बाद बिजली आपूर्ति शुरू हो सकी।
विज्ञापन

सोमवार सुबह करीब तीन बजे बारिश के चलते मरकामऊ क्षेत्र में कटका गांव के पास से गुजरी बिजली की मुख्य लाइन पर पेड़ की डाल गिर पड़ी। इससे खंभा क्षतिग्रस्त हो जाने से बिजली के तार टूट गए। इससे खजुरिहा, अमरादेवी, राजापुर, हसवापुर, दरिगापुर, भवानीपुर, ददरौली समेत दो सौ गांवों की बिजली गुल हो गई। सुबह बिजली न होने से लोगों को पानी के लिए हैंडपंप का सहारा लेना पड़ा। इससे करीब दो लाख आबादी को परेशानी झेलनी पड़ी। क्षतिग्रस्त खंभे को दुरुस्त करने में पावर कार्पोरेशन की टीम को कड़़ी मशक्कत करनी पड़ी। करीब 11 बजे बिजली आपूर्ति शुरू हुई तो लोगों ने राहत की सांस ली। एसडीओ रामगोपाल का कहना है कि कटका गांव के पास तार टूटने के अलावा कई जगह फाल्ट थे। बारिश के पानी के कारण काम करने में दिक्कत आ रही थी। बिजली आपूर्ति बहाल करा दी गई है।
विज्ञापन

उधर, कोटवाधाम में बिजली लाइन का इंसुलेटर खराब होने से करीब 25 गांव की बिजली आपूर्ति रविवार रात ठप हो गई। रविवार रात करीब 9 बजे बांग्ला बाजार से आई मुख्य लाइन ब्रेक डाउन हो गई। जादवपुर, बल्लीपुर, रायपुर, अगानपुर, सेवढ़ा, सरायदुनौली, हड़ाहा, नागापुर, नसीमपुर, तेलवारी, डांडियामऊ सहित 25 गांव अधरे में रहे। पूरी रात लोगों को बिजली आपूर्ति नही मिली। पानी के लिए लोगों को हैंडपंप का सहारा लेना पड़ा। सोमवार दोपहर बिजली आपूर्ति शुरू हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed