फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Claim of 18-hour power supply; over a million people left in the dark all night.

Barabanki News: 18 घंटे बिजली का दावा, रातभर अंधेरे में रहे 10 लाख से ज्यादा लोग

Tue, 22 Sep 2026 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 22 Sep 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Claim of 18-hour power supply; over a million people left in the dark all night.
बाराबंकी। गर्मी और उमस के बीच जिले की बिजली व्यवस्था भी हांफने लगी है। सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली आपूर्ति का दावा कर रही है, लेकिन गांवों में तस्वीर इससे उलट है। कहीं रोस्टिंग के नाम पर घंटों बिजली काटी जा रही है तो कहीं ओवरलोडिंग और फाल्ट के कारण रातभर आपूर्ति ठप रह रही है। रविवार रात अलग-अलग क्षेत्रों में बिजली संकट के कारण लोग उमस में रात काटने को मजबूर रहे।
विज्ञापन

हैदरगढ़ क्षेत्र के 250 से अधिक गांवों में पूरी रात महज एक घंटे बिजली मिली। बाबागंज में निर्धारित आपूर्ति के बीच करीब 11 घंटे कटौती हुई। मसौली में 33 हजार केवी लाइन का जंफर कटने से करीब छह घंटे और त्रिलोकपुर में ओवरलोडिंग के कारण पांच घंटे बिजली गुल रही। विभाग से ग्रामीणों का सवाल है कि बिजली की मांग और लोड बढ़ने के बावजूद ट्रांसफार्मर व लाइनों की क्षमता उसी अनुपात में क्यों नहीं बढ़ाई गई।
विज्ञापन


270 गांवों में 11 घंटे कटौती
घुंघटेर। बाबागंज विद्युत उपकेंद्र से जुड़े करीब 270 गांवों की ढाई लाख आबादी अघोषित कटौती से परेशान रही। ग्रामीणों के अनुसार निर्धारित 18 घंटे की आपूर्ति में करीब 11 घंटे बिजली नहीं मिली। रात में बिजली गुल होने पर लोगों को मोमबत्ती और मिट्टी के तेल के दीये के सहारे काम करना पड़ा। जेई विवेक मिश्रा ने बताया कि निंदूरा पावर स्टेशन से जितनी बिजली मिल रही है, उसी के अनुसार आगे आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हैदरगढ़ में पूरी रात बिजली का इंतजार
हैदरगढ़। मंझार, बहुता, त्रिवेदीगंज समेत 250 से अधिक गांवों में रविवार शाम छह बजे से सोमवार सुबह 11 बजे के बीच रातभर में करीब एक घंटे ही बिजली मिली। उमस से परेशान लोग घरों के बाहर और छतों पर बैठे रहे। बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी हुई। अधिशासी अभियंता रमेश कुमार ने बताया कि आपूर्ति प्रभावित होने का कारण आकस्मिक रोस्टिंग रहा।
मसौली में छह घंटे ठप रही 33 हजार केवी लाइन
मसौली। चंदोली उपखंड से आई 33 हजार केवी लाइन में दहेजिया के पास जंफर कट गया। रविवार देर रात से सोमवार सुबह 7:30 बजे तक करीब छह घंटे आपूर्ति बाधित रही। इससे करीब 250 गांवों की ढाई लाख आबादी प्रभावित हुई। जेई मनीष कुमार यादव ने बताया कि फाल्ट दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल कर दी गई।

त्रिलोकपुर में ओवरलोडिंग बनी वजह
त्रिलोकपुर। उपकेंद्र से जुड़े 96 गांवों की करीब 90 हजार आबादी रविवार रात पांच घंटे तक अंधेरे में रही। जेई अजीत यादव के अनुसार कम क्षमता के ट्रांसफार्मर पर अधिक लोड होने से समस्या आ रही है। इसके समाधान के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed