फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   It is not the rain, but mismanagement that is causing deadly potholes on the roads.

Barabanki News: बारिश नहीं, बदइंतजामी से सड़कों पर बन रहे जानलेवा गड्ढे

Tue, 22 Sep 2026 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 22 Sep 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
It is not the rain, but mismanagement that is causing deadly potholes on the roads.
लखपेड़ाबाग में सड़क के बीच से बहती नाली से खराब हो रही सड़क।
बाराबंकी। शहर की सड़कों पर दिख रहे गड्ढे केवल बारिश के बाद पैदा हुई समस्या नहीं हैं। पड़ताल में सामने आया कि सड़क निर्माण में खामियां, जलनिकासी की कमी, बढ़ता यातायात और अलग-अलग विभागों की ओर से बार-बार सड़क की खुदाई इसके प्रमुख कारण हैं। कहीं सड़क निर्माण के समय नाली नहीं बनाई गई तो कहीं नाली बनने के बाद उस पर अतिक्रमण हो गया।
विज्ञापन

बाराबंकी-हैदरगढ़ हाईवे से श्रीराम कॉलोनी जाने वाली मुख्य सड़क इसका उदाहरण है। करीब 10 साल पहले बनी इस सड़क के दोनों किनारों की नालियां सफाई के अभाव में जाम हो गईं। बरसात में सड़क तालाब बन जाती है। कॉलोनी निवासी पूजा के अनुसार, लगातार जलभराव से सड़क का अस्तित्व ही खत्म हो गया है। लखपेड़ाबाग से बड़ेल जाने वाली सड़क से रोजाना 25 हजार से अधिक लोग गुजरते हैं। इस पर करीब डेढ़ दर्जन स्कूल-कॉलेजों की बसों के साथ मौरंग-गिट्टी के डंपर भी चलते हैं। करीब 10 साल पहले ग्रामीण सड़क के मानक पर बनी इस सड़क पर अब पांच गुना यातायात भार है। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता राजीव कुमार राय भी मानते हैं कि मौजूदा यातायात को देखते हुए मार्ग को अधिक मजबूत सड़क की जरूरत है।
विज्ञापन

देवा रोड पर ओवरब्रिज के नीचे करीब पांच साल से सड़क जर्जर है। कई जगह डामर के बजाय गिट्टियां और ऊबड़-खाबड़ जमीन दिखाई देती है। बारिश में यहां भी जलभराव हो जाता है और पानी निकासी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभागों की खींचतान में बढ़ते जाते हैं गड्ढे
शहर में विभागों के बीच तालमेल की कमी और जिम्मेदारी से बचने की प्रवृत्ति से छोटे गड्ढे धीरे-धीरे पूरी सड़क को खराब कर देते हैं। कलेक्ट्रेट जाने वाली सड़क के पास पीडब्ल्यूडी कार्यालय होने के बावजूद उसके सामने सड़क उधड़ी है। पहले यहां एक-दो छोटे गड्ढे थे। पीडब्ल्यूडी ने इसे नगर पालिका के अधिकार क्षेत्र का मामला बताया और सड़क की मरम्मत नहीं हुई। देवा रोड पर ओवरब्रिज से उतरते ही क्रासिंग के पास सड़क खराब है। पीडब्ल्यूडी के अनुसार यह हिस्सा रेलवे के अधीन है।


खुदाई के बाद सड़क की बहाली नहीं
पानी, गैस, बिजली और अन्य पाइपलाइन डालने के लिए सड़कें खोदी जाती हैं। खुदाई के बाद मूल गुणवत्ता से सड़क की बहाली नहीं होने पर वही हिस्सा कुछ समय बाद गड्ढे में बदल जाता है। लक्ष्मणपुरी कॉलोनी, दशहराबाग, आवास विकास, लखपेड़ाबाग और अभयनगर में इसके निशान हैं। टोरेंट की गैस पाइपलाइन के लिए सड़क किनारे खुदाई का मामला सामने आ चुका है। सफेदाबाद में बिजली विभाग की खुदाई के दौरान टोरेंट की भूमिगत एलपीजी पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से गैस रिसाव हुआ था। हाल में छाया चौराहे के पास इंदिरा मार्केट जाने वाली सड़क पर पाइपलाइन फटने से जलभराव भी हुआ।

लखपेड़ाबाग में सड़क के बीच से बहती नाली से खराब हो रही सड़क।

लखपेड़ाबाग में सड़क के बीच से बहती नाली से खराब हो रही सड़क।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed