फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   20 bighas of wheat and household goods burnt in the fire

Barabanki News: आग से 20 बीघा गेहूं व एक घर का सामान जला

Fri, 28 Mar 2025 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 28 Mar 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
20 bighas of wheat and household goods burnt in the fire
रामनगर तहसील क्षेत्र के मीतपुर गांव ​स्थित खेत में जली गेहूं की फसल।  संवाद
बाराबंकी। तेज पछुवा हवा के चलते बृहस्पतिवार को सिद्धौर व बड्डूपुर क्षेत्र में आग लगने से गेहूं की करीब 20 बीघा फसल जल गई। उधर, दरियाबाद क्षेत्र के रानेपुर गांव में आग लगने से घर का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन


बड़डूपुर थाना क्षेत्र के गुलराही गांव में खेत में आग लगने से अशफाक, कय्यूम, अनिल, फूलचंद्र, वंशीलाल, शत्रोहन, जमील व मनोहर की कुल 15 बीघा गेहूं की फसल जल गई। ग्रामीणों ने बताया कि सूचना के बाद भी दमकल टीम नहीं पहुंची जिससे काफी नुकसान हो गया। लेखपाल एसपी सिंह ने बताया कि गेहूं की फसल को हुए नुकसान की रिपोर्ट तहसील भेज दी है।
विज्ञापन


नगर पंचायत सिद्धौर के पूरे मक्का वार्ड निवासी चमन, मुन्ना व जुगुल किशोर के खेत में एचटी लाइन का तार टूट कर गिर गया। तार की चिंगारी से गेहूं की फसल में आग लग गई। इससे पांच बीघा गेहूं की फसल जल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों ने बताया कि तेज हवा के कारण ढीले तार आपस में टकराए और टूटकर गिर गए। लोग नगर पंचायत से पानी का टैंकर ले खेत में पहुंचे, तब जाकर आग पर काबू पाया गया। लेखपाल आनंद प्रकाश का कहना है कि आग लगने से गेहूं की फसल जली है। तहसील में रिपोर्ट भेजी जाएगी।


इसी तरह दरियाबाद क्षेत्र के रानेपुर निवासी मनीराम रावत बृहस्पतिवार दोपहर परिवार के साथ सरसों की फसल की कटाई कर रहे थे तभी उनके छप्परनुमा घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जब तक वह खेत से घर पहुंचे, घर का सारा सामान जलकर नष्ट हो गय था। ग्रामीणों ने हैंडपंप और सबमर्सिबल पंप से पानी लेकर आग बुझाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed