फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   लोकतंत्र बचाओ समग्र क्रांति साईकिल यात्रा होगा स्वागत

लोकतंत्र बचाओ समग्र क्रांति साईकिल यात्रा होगा स्वागत

Sat, 04 Aug 2018 12:17 AM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
लोकतंत्र बचाओ समग्र क्रांति साईकिल यात्रा होगा स्वागत
लोकतंत्र बचाओ समग्र क्रांति साइकिल यात्रा होगा स्वागत
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। लोकतंत्र बचाओ समग्र क्रांति साईकिल यात्रा को सदर विधान सभा में कई स्थानों पर स्वागत किया जाएगा। इस रैली के माध्यम से उत्तर प्रदेश की तानाशाह भाजपा सरकार के खिलाफ बिगुल फूंका जाएगा। समाजवादी कार्यकर्ता इस रैली के स्वागत में आगे आए। यह बात शुक्रवार को शहर के दशहराबाग स्थित अपने कार्यालय पर साईकिल रैली की स्वागत की तैयारी बैठक को संबोधित करते हुए सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव ने कही। कहा कि बलिया से शुरू हुई यह साइकिल यात्रा 5 अगस्त रविवार को लखनऊ के जनेश्वर मिश्रा पार्क में समाप्त होगी। चौपुला पुल से शहर में कई जगह पर रैली का स्वागत किया जाएगा। आप सभी लोग स्वागत को सफल बनाने के साथ ही रैली में शामिल कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन भी करें।बैठक में मो. सबाह, नसीम कीर्ती, राजेंद्र प्रसाद वर्मा, पप्पू, रिजवान संजय आदि लोग मौजूद रहे।

----------------
बालिका से छेड़छाड़ करने वाले को भेजा जेल

जैदपुर(बाराबंकी)। घर के अंदर घुस कर छेड़खानी करने वाले अभियुक्त को स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पर मारपीट करने के साथ पास्को एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। थाना क्षेत्र के मोहल्ला मुक्खिन के रफी ने कस्बा के एक मोहल्ले में घर के अंदर घुस कर एक बालिका के साथ छेड़खानी र्करहा था। तभी बालिका के शोर मचाने के बाद परिजन जग गए और आरोपी युवक को पहचान भी गए। पीड़िता के पिता ने जैदपुर थाने में नामजद तहरीर दी थी। जिसके बाद आरोपी अभियुक्त को जैदपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध छेड़छाड़ के साथ पास्को एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया की अभियुक्त अपराधी किस्म का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed