{"_id":"6acbf2c962da70d6cf0b85d7","slug":"teenager-found-hanging-declared-dead-at-hospital-barabanki-news-c-315-1-brp1006-181556-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: फंदे से लटका मिला किशोर, अस्पताल में मृत घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: फंदे से लटका मिला किशोर, अस्पताल में मृत घोषित
Mon, 12 Oct 2026 02:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Mon, 12 Oct 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
संयुक्त चिकित्सालय में बिलखतीं मां।
संवाद न्यूज एजेंसी सिरौलीगौसपुर। सफदरगंज के डूडी गांव में रविवार दोपहर शिव प्रसाद सैनी के पुत्र आदेश कुमार (13) का शव घर के पीछे छप्पर में फंदे पर लटका मिला। परिजन उसे लेकर संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मां अस्पताल में बिलखती रहीं।
शिव प्रसाद खेती कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। इनके छह बच्चों में आदेश तीसरे नंबर पर था। उन्होंने बताया कि दोपहर के समय घर पर कोई नहीं था। खेलने को लेकर बहन से कहासुनी के बाद उसने यह कदम उठाया। अस्पताल प्रशासन ने इसकी सूचना कोतवाली बदोसराय पुलिस को दिया है। सीओ गरिमा पंत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
..................................
बच्चों की भावनाओं को समझें अभिभावक
मानसिक रोग विशेषज्ञों के अनुसार अभिभावक बच्चों की भावनाओं को समझें और उनकी बात धैर्यपूर्वक सुनें। जिला अस्पताल में तैनात मनोरोग चिकित्सक डॉ.आरती के अनुसार छोटी-छोटी बातों पर डांटने या दूसरे बच्चों से तुलना करने से बचें। बच्चों के व्यवहार में अचानक बदलाव दिखे तो उनसे खुलकर बात करें। बच्चा लगातार उदास या परेशान दिखे तो विशेषज्ञ की मदद लेने में संकोच न करें।