{"_id":"5a088c364f1c1bf4688bace4","slug":"191510509622-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तबादले के बाद भी आवास पर जमे छह दरोगा के घरों की बिजली कटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तबादले के बाद भी आवास पर जमे छह दरोगा के घरों की बिजली कटी
Updated Sun, 12 Nov 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तबादले के बाद भी आवास पर जमे छह दरोगाओं के घरों की बिजली कटी
- एसपी के आदेश पर की गई कार्रवाई
बाराबंकी। वर्षो पहले गैर जिला तबादला होने के बाद भी पुलिस लाइन के आवास में जमे छह दरोगाओं के घरों की बिजली काट दी गई है। एसपी के आदेश पर यह कार्रवाई हुई है।
पुलिस लाइन में आवासों में करीब 50 आवास में ऐसे दरोगा व सिपाहियों के परिवार रह रहे है जो वर्षो पहले गैर जिले में तबादले हो चुके हैं। जबकि यहां आने वाले पुलिस कर्मी आवास पाने के लिए दर दर भटक रहे हैं। एसपी अनिल कुमार सिंह ने गैर जिला तबादला होने वाले पुलिस कर्मियों को आवास खाली करने का आदेश दिया था लेकिन इस पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। जिसके बाद रविवार को सीओ सदर राजेश यादव, प्रतिसार निरीक्षक बालकृष्ण ने पावर कॉरपोरेशन की टीम के साथ छह दरोगाओं के घर जाकर उनका बिजली कनेक्शन कटवा दिया है। प्रतिसार निरीक्षक ने बताया कि कई बार नोटिस देने के बाद भी यह लोग आवास नहीं छोड़ रहे हैं जिसके चलते यह कार्रवाई की गई है। इस बात से पुलिस लाइन में जमे गैर जिलों में नौकरी करने वाले दरोगा व सिपाहियों के परिवारों में हड़कंप मचा हुआ है।