फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   19 tree cuts in chc

सीएचसी पर काटकर गिरा दिए गए 18 पेड़

Wed, 29 Jun 2022 12:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
19 tree cuts in chc
बाराबंकी। सीएचसी रामसनेहीघाट में लगे 18 पेड़ काटकर गिरा दिए गए और इसकी जानकारी सीएमओ तक नहीं दी गई। इस मामले में सीएचसी कर्मियों की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है। क्योंकि अधीक्षक अपना पल्ला झाड़ते हुए पूरा ठीकरा वन विभाग पर फोड़ रहे हैं। परंतु पेड़ किसने और किसकी अनुमति पर काटे गए हैं ये बताने को कोई तैयार नहीं। सूचना पर सीएमओ ने मंगलवार को दो सदस्यीय टीम को जांच के लिए सीएचसी रामसनेहीघाट भेजा।
विज्ञापन

सीएचसी रामसनेहीघाट में लगे 18 पेड़ों को काटकर गिरा दिया गया। मगर सीएचसी में तैनात कर्मचारियों ने इसकी सूचना सीएमओ को देना मुनासिब नहीं समझा। जब मामला सुर्खियों में आया तो सीएचसी अधीक्षक समेत कर्मचारी अपने बचाव में आ गए हैं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. संदीप तिवारी कहते हैं कि पेड़ किसने काटे, किसने कटवाए, इसकी हमें कोई जानकारी नहीं है। हमें जो करना था हमने कर दिया।
विज्ञापन

आपको जो भी आगे की जानकारी करनी है तो इस संबंध में वन विभाग से बात करिए। मामले की जानकारी सीएमओ को दी गई तो उन्होंने इसे गंभीरता से लेते हुए एसीएमओ प्रशासन और एसीएमओ जिला प्रतिरक्षण की दो सदस्यीय टीम गठित कर जांच के लिए सीएचसी भेजा है। सीएमओ डॉ. रामजी वर्मा ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। दो सदस्यीय टीम को मामले की जांच के लिए भेजा गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed