{"_id":"69bb0ea0be3b9ef75304ac3f","slug":"19-more-gas-cylinders-recovered-fir-against-two-barabanki-news-c-315-1-slko1014-161803-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: 19 और गैस सिलिंडर बरामद, दो पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: 19 और गैस सिलिंडर बरामद, दो पर एफआईआर
Thu, 19 Mar 2026 02:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Thu, 19 Mar 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। कालाबाजारी के लिए रखे गए गोदाम से बुधवार को 19 गैस सिलिंडर बरामद किए गए हैं। इस तरह से तीन स्थानों से अब तक 91 गैस सिलिंडर बरामद कर दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा चुकी है। इसके बाद भी जमाखोरी रुक नहीं रही है।
घरेलू गैस सिलिंडर को लेकर उपजे संकट का लाभ जमाखोर उठा रहे हैं। सोमवार को डीएसओ ने आवास विकास स्थित उमेश की दुकान से 25 गैस सिलिंडर बरामद किए थे और दो गोदामों को संदिग्ध मानते हुए सील करा दिया था। मंगलवार को डीएम के निर्देश पर गठित टीम ने एक गोदाम का ताला खोल कर जांच की तो वहां से 47 गैस सिलिंडर बरामद हुए। जांच में मकान मालिक ने बताया कि बंकी के रहने वाले नरेंद्र ने उनसे गोदाम किराए पर ले रखा है। टीम ने नरेंद्र को कई बार फोन कर बुलाया लेकिन वह मौके पर नहीं पहुंचा।
बुधवार को एआरओ आलोक मिश्रा के साथ पहुंचे पूर्ति निरीक्षक इमरान मंजूर और अवधेश पांडेय ने दूसरे गोदाम का ताला खोलकर जांच की। यहां से जांच टीम ने 19 गैस सिलिंडर बरामद किए हैं, इनमें सात घरेलू बड़े, दो घरेलू छाेटे और 10 सिलिंडर व्यावसायिक छोटे बरामद किए है। जांच में यह गोदाम भी नरेंद्र का बताया गया है।
विज्ञापन
डीएसओ डॉ. राकेश तिवारी ने बताया कि तीन स्थानों से अब तक 91 गैस सिलिंडर बरामद किए गए हैं और दो आरोपियों के खिलाफ पूर्ति निरीक्षक की ओर से शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। तहसीलों में गठित टीमें लगातार जांच कर रही हैं।