{"_id":"6681f593e9ac47efd208c277","slug":"186-lakh-cheated-in-the-name-of-getting-job-in-dubai-case-against-two-barabanki-news-c-315-1-brp1006-119711-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: दुबई में नाैकरी दिलाने के नाम पर 1.86 लाख ठगे, दो पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: दुबई में नाैकरी दिलाने के नाम पर 1.86 लाख ठगे, दो पर केस
Mon, 01 Jul 2024 05:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Mon, 01 Jul 2024 05:47 AM IST
विज्ञापन
रामनगर (बाराबंकी)। कोतवाली क्षेत्र रामनगर में विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर एक युवक से 1.86 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, अशोकपुर निवासी राकेश कुमार ने तहरीर देकर बताया कि गांव के मोहित कुमार ने उसकी मुलाकात अमलोरा निवासी रामगोपाल रावत से कराई थी। उसने दावा किया था कि उसकी एजेंसी लोगों को विदेश भेजती है। वहां लोगों को स्थायी नौकरी दिलवाती है। बताया कि दुबई के एक अस्पताल में नौकरी दिलाएंगे। नौकरी न लगने पर पूरे रुपये वापस हो जाएंगे।
इस झांसे में आकर युवक से तीन किस्तों में 1.86 लाख रुपये ले लिए गए। इसके बाद 18 जनवरी को टूरिस्ट वीजा देकर दुबई भेज दिया गया। विदेश जाने पर कोई नौकरी नहीं लगी। इससे पीड़ित युवक निराश होकर वहां से लौट आया। एसएचओ रत्नेश कुमार पांडेय ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।