{"_id":"5a22f57f4f1c1baf678bf6ac","slug":"181512240511-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां चेयरमैन तो बेटा बना सभासद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां चेयरमैन तो बेटा बना सभासद
Updated Sun, 03 Dec 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
मां चेयरमैन तो बेटा बना सभासद
अमर उजाला ब्यूरो
बेलहरा (बाराबंकी)। परिसीमन के बाद नई नगर पंचायत बनी बेलहरा में चेयरमैन से लेकर सभासद बनने के लिए लोगों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। किसी के सिर जीत का सेहरा बंधा तो कई उम्मीदवारी को मुंह की खानी पड़ी। अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज कर पहली बार चेयरमैन बनी महिला ने अपने साथ बेटे को भी सभासद बनाने में सफल रही।
नगर पंचायत बेलहरा में सपा के टिकट पर चुनाव लड़ी कुरैशा बेगम ने भाजपा प्रत्याशी मीना मौर्या को 278 वोट से हराकर जीत दर्ज की। यही नहीं कुरैशा ने सौरंगा वार्ड नंबर-12 से अपने पुत्र अय्याज खां को सभासद बनाने में सफल रही। निर्दलीय सभासद का चुनाव लड़ रहे शहबान को दो सौ वोट से हार का सामना करना पड़ा। नगर पंचायत में पहले चुनाव से ही परिवारवाद को बढ़ावा देने की चर्चा आम हो गई है।