{"_id":"5a049f4c4f1c1b87698ba6c3","slug":"181510252364-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"42 कनेक्शन कटे व दो के खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
42 कनेक्शन कटे व दो के खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट
Updated Fri, 10 Nov 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
42 कनेक्शन कटे व दो के खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट
- सरकारी विभागों की काटे गए बिजली कनेक्शन
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। बकाये बिल का भुगतान न करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ पावर कार्पोरेशन ने अभियान चलाया। इस दौरान पावर कार्पोरेशन द्वारा आबकारी, सिंचाई विभाग समेत 42 विद्युत कनेक्शन काटे गए। दो उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई। अभियान में पांच लाख 50 हजार रुपये की वसूली की।
गुरुवार को राजस्व वसूली के लिए अभियान में पावर कार्पोरेशन की चार टीमों को लगाया गया। अधिशासी अभियंता आरके श्रीवास्तव ने बताया कि बिजली बिल बकाया राजस्व न जमा करने पर सरकारी विभागों समेत 42 विद्युत कनेक्शन काटे गए। आबकारी, सिंचाई, शारदा केनाल, सिंचाई विभाग गेस्ट हाउस का बिजली बिल जमा नहीं करने पर विद्युत कनेक्शन काटा गया। पावर कार्पोरेशन द्वारा एक लाख रुपये के बकायेदारों के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। अधिशासी अभियंता ने बताया कि राजस्व वसूली अभियान में आज पांच लाख 50 हजार रुपये की वसूली की गई है और बकाये पर कुल 42 कनेक्शन काटे गए। वहीं बिजली चोरी करते पाए जाने पर दो उपभोक्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।