{"_id":"59dfb5744f1c1b87698b56f2","slug":"181507833204-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली खाद बनाने का कारखाना पकड़ा, खाद व रा मैटेरियल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकली खाद बनाने का कारखाना पकड़ा, खाद व रा मैटेरियल बरामद
Updated Fri, 13 Oct 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। उपकृषि निदेशक कार्यालय से चंद कदम दूर नकली खाद की फैक्ट्री संचालित की जा रही थी। बृहस्पतिवार को एसडीएम सदर के नेतृत्व में भूमि संरक्षण अधिकारी ट्रांसगोमती व पुलिस टीम ने छापेमारी कर नकली खाद बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। टीम ने मौके से नकली खाद बनाने में प्रयोग किए जाने वाला ढाई हजार बोरी रा-मैटेरियल व सवा पांच सौ बोरी तैयार एनपी व पोटाश खाद बरामद किया। टीम ने नमूने लेने के बाद नकली खाद की फैक्ट्री को सील कर दिया है। डीएम की अनुमति के बाद सत्यम इंटर प्राइजेज के डीलर सोनू गुप्ता समेत एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।
गोंडा मार्ग पर स्थित पल्हरी पावर हाउस के पीछे नकली खाद की फैक्ट्री संचालित होने की सूचना पर बृहस्पतिवार को करीब दो बजे एसडीएम सदर सुशील प्रताप सिंह के नेतृत्व में टीम ने छापा मारा। फैक्ट्री में फैक्ट्री के अंदर ढाई हजार बोरी रा-मैटेरियल, 150 बोरी बावर्ची पिसा नमक, 122 बोरी मोर छाप फास्फोरस गेरू व 243 बोरी कृषि गोल्ड एनपी 13-12 तथा 275 बोरी एमओपी आईपीएल पोटाश के अलावा कांटा बांट व अभिलेखों में एक कॉपी मिली ही है जिस पर खाद बनाने व भेजने का डिटेल मिला है जिसमें 10 अक्टूबर को 290 बोरी व 11 अक्टूबर को 60 बोरी भेजने का जिक्र किया गया। शहर के ही शिवाजीपुरम स्थित उत्तम पोटाश को भी माल भेजने का जिक्र मिला है। डायरी में फैक्ट्री के मजदूर पवन, पिंटू शैलेश, गुड्डू, राम चंदर, कमलेश के नाम दर्ज थे। छापेमारी से पूर्व ही मजदूर व कर्मचारी अपना-अपना मोबाइल फोन छोड़कर भाग गए। पुलिस ने सभी मोबाइल फोन को अपने कब्जे में ले लिया है। एसडीएम सदर की टीम में कृषि विभाग के भूमि संरक्षण अधिकारी ट्रांस गोमती संतलाल, शहर कोतवाल उमेश बहादुर सिंह, एसएसआई परशुराम ओझा व जिला कृषि अधिकारी कार्यालय के कर्मचारी मौजूद रहे। हालांकि बाद में तहसीलदार अखिलेश कुमार सिंह व उप कृषि निदेशक अनिल कुमार सागर भी मौके पर पहुंचे। नमूने लेने के बाद टीम ने फैक्ट्री को सील कर दिया है।
बाक्स
इन दुकानों पर बिकते मिले नकली खाद
सतरिख के नेवली स्थित रतन बाजार में शिवम खाद भंडार के यहां पर एसडीएम की टीम ने शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे छापा मारा तो यहां पर हाफ डाला से नकली फैक्ट्री से लाई गई खाद उतर रही थी। यहां खाद सत्यम इंटर प्राइजेज के डीलर द्वारा भेजी गई थी। मौके पर टीम ने 30 बोरी डीएपी व 20 बोरी एन पी पकड़ी गई। एसडीएम ने दुकानदार सत्येंद्र वर्मा से पूछताछ की तो नकली खाद की फैक्ट्री की जानकारी मिली। मौके से ही एसडीएम ने जिला कृषि अधिकारी संजीव कुमार को शिवम खाद भंडार का लाइसेंस निरस्त किए जाने का आदेश दिया।
विज्ञापन
नकली खाद फैक्ट्री का पुराना नाता
जिले में कृषि विभाग की सरपरस्ती में नकली खाद की फैक्ट्री संचालित होने का यह कोई नया मामला नही है। इससे पूर्व ओबरी में विकास अग्रवाल की नकली खाद की फैक्ट्री पकड़ी गई। यहां पर भारी पैमाने में नकली खाद बरामद हुई थी। उसके बाद कृषि विभाग ने दूसरी फर्म पर लाइसेंस दे दिया। इससे पूर्व देवा कस्बे में गोपाल निगम की नकली खाद फैक्ट्री पकड़ी गई थी।
नकली खाद की फैक्ट्री पकड़ी गई है। जिसे सील कर दिया गया है। जिलाधिकारी से अनुमति लेने के बाद सामने आए सत्यम इंटर प्राइजेज के डीलर सोनू गुप्ता समेत अज्ञात के खिलाफ शुक्रवार को नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। मौके पर मिले मैटेरियल का नमूना लेने के बाद उसे जांच को भेजा रहा है। -अनिल कुमार सागर, उपकृषि निदेशक
सूचना पर नेवली स्थित शिवम खाद भंडार पर छापा मारकर नकली खाद पकड़ी गई जिसके तीन नमूने लेने के बाद लाइसेंस निरस्त करने के आदेश जिला कृषि अधिकारी को दिए गए हैं। उसके बाद शहर के बाहर चल रही नकली खाद की फैक्ट्री पकड़ कर भारी मात्रा में कच्चा माल व करीब सवा पांच सौ बोरी एनपी व आईपीएल पोटाश खाद बरामद किया गया है। फैक्ट्री को सील करा दिया गया है। इस कारोबार में लिप्त सभी लोगों पर केस दर्ज कराने के साथ सख्त कार्रवाई की जाएगी। - सुशील प्रताप सिंह, एसडीएम सदर बाराबंकी