{"_id":"59c3fe914f1c1b9a688b5d63","slug":"181506016913-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा केंद्रो का सत्यापन करेगी तहसील स्तरीय कमेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा केंद्रो का सत्यापन करेगी तहसील स्तरीय कमेटी
Updated Thu, 21 Sep 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोर्ड परीक्षा केंद्रों का सत्यापन करेगी तहसील स्तरीय कमेटी
बाराबंकी। यूपी बोर्ड के परीक्षा केंद्रों को लेकर कॉलेजों से मांगी गई सूचना पोर्टल पर अपलोड कर दी गई है। जिसका सत्यापन तहसील स्तरीय कमेटी करेगी। डीआईओएस के नेतृत्व वाली कमेटी में एसडीएम के अलावा राजकीय कॉलेज के प्रधानाचार्य को शामिल किया गया है। मगर, कमेटी के सभी सदस्य अपनी अलग-अलग रिपोर्ट देंगे।
जिले के राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त व वित्तविहीन कॉलेजो का ब्यौरा ऑनलाइन मांगा गया था। जिसे जुटाने के बाद जिले के 261 कॉलेजों ने विभाग को मांगी गई सूचनाएं उपलब्ध करा दीं। इसके बाद कॉलेजों की सूचनाएं माध्यमिक शिक्षा परिषद के पोर्टल पर अपलोड कर दी गईं। इसमें कॉलेज में कमरों की संख्या, संसाधन व मानचित्र भी उपलब्ध कराना था। जिला मुख्यालय से लेकर संपर्क मार्ग की दूरी भी उपलब्ध करानी थी। सूचना मिलने के बाद डीआईओएस ने कॉलेजों की सूची तहसीलवार एसडीएम व राजकीय कॉलेजों के प्रधानाचार्य को उपलब्ध करा दी। जिन्हें कॉलेज प्रशासन द्वारा दी गई सूचनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर भौतिक सत्यापन करना है। वहीं, डीआईओएस भी कॉलेजों से मिली सूचना का सत्यापन करेंगे।
जिला विद्यालय निरीक्षक नंदलाल सिंह का कहना है कि, जिले के 261 कॉलेजों से मांगी गई सूचना मिल गई है। जिसे माध्यमिक शिक्षा परिषद के पोर्टल पर अपलोड कराया गया है। सत्यापन के लिए कमेटी बनाई गई है। जिसके पूरा होने के बाद परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया जाएगा।