फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   खेत में फटा देशी बम,तीन घायल

खेत में फटा देशी बम,तीन घायल

Mon, 17 Jul 2017 11:03 PM IST
Updated Mon, 17 Jul 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
खेत में फटा देशी बम,तीन घायल
खेत में फटा देशी बम, तीन घायल
विज्ञापन

- मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के टाड़ा गांव की घटना
फोटो-52,53,54

बेहलरा (बाराबंकी)। एक खेत में देशी बम फटने से वहां काम कर रहे दो लड़कियों समेत तीन लोग घायल हो गए। इस घटना के बाद आस पास इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तीनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी फतेेहपुर में भर्ती कराया है। पुलिस द्वारा देशी बम फटने के मामले की जांच की जा रही है।

थाना मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र के टाड़ा गांव में सोमवार की शाम अनीस के खेत में मेंथा की कटाई का काम चल रहा था। तभी अचानक यहां पड़ा एक देशी बम फट गया। बम फटने से खेत में काम कर रहे अजमल अली, शीबा, शब्बीर व शबा (16) पुत्री अनीस घायल हो गए। आनन फानन में तीनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी फतेहपुर में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस खेत में यह बम फटा है उसके पास में आम की एक बाग है। ग्रामीणों का कहना है कि आम की बाग का कबाड़ पास के खेत में फेंका गया था और शायद उसी में रहा देशी बम फटा है। बताया जा है कि रात के समय वनरोज को भगाने के लिए आम की रखवाली करने वालों द्वारा देशी बम का इस्तेमाल किया जाता था हालांकि पूरी जानकारी पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। एएसपी उत्तरी दिगंबर कुशवाहा ने बताया कि खेत में देशी बम कहां से आया इस बारे में पता करवाया जा रहा है। कहा मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed