फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   181 crore budget passed, development will get wings

Barabanki News: 181 करोड़ का बजट पास, विकास को लगेंगे पंख

Fri, 09 Jun 2023 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 09 Jun 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
181 crore budget passed, development will get wings
बाराबंकी। नगर पालिका नवाबगंज की पहली बोर्ड बैठक में वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए करीब 180.96 करोड़ रुपये का बजट अनुमोदित हुआ। सभासदों ने गैस कंपनी द्वारा शहर में खोदी गई सड़कों पर कड़ी आपत्ति जताते हुए अधिशासी अधिकारी से अब तक हुई कार्रवाई का ब्यौरा मांगा तो माहौल गर्म हो गया। सदन ने एक सुर में गैस कंपनी से जवाब तलब करने के साथ खोदी गई सड़कों को ठीक कराने की मांग की। इसके साथ ही सीमा विस्तार में शामिल हुए इलाकों का संपत्ति रजिस्टर तैयार करते हुए अवैध कब्जे हटाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन



नगर पालिका के टाउन हाल में बोर्ड बैठक का एजेंडा पढ़ा जाने लगा तो सभासद सादिक हुसैन, फैसल अहमद, ताज बाबा राईन ने पहले ही रोक दिया और गैस पाइप लाइन बिछाए जाने के नाम पर सड़क खोदे जाने के मुद्दे पर चर्चा की मांग की। देखते ही देेखते सभासद व ईओ के बीच बहस शुरू हो गई। सदर विधायक ने सदस्यों का शांत कराते हुए ईओ पवन कुमार को गैस कंपनी को नोटिस जारी कर जवाब तलब करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


इसके बाद एजेंडा पढ़ा गया, जिसमें वर्ष 2023-24 के लिए अनुमानित आय 91.30 करोड़ एवं अनुमानित व्यय 89.88 करोड़ रुपये का प्रस्ताव रखा गया, जिसे सदन ने मंजूरी दे दी। ताज बाबा राईन ने सीमा विस्तार वाले इलाकों में पालिका की संपत्तियों का रजिस्टर तैयार करने के साथ कब्जाई गई जमीनों को खाली कराने एवं संबंधित के खिलाफ कार्रवाई करने, सभासद पंकज कुमार मिश्रा ने 20 सितंबर 2022 से दस अक्टूबर 2022 के मध्य ई टेंडरिंग में हुए भ्रष्टाचार की जांच कराने एवं दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसके अलावा आनंद विहार, पीबटावन पूर्व, भितरी में पेयजल आपूर्ति की समस्या का मुद्दा भी उठा। अध्यक्ष ने सभी मुद्दों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। इससे पहले अध्यक्ष शीला सिंह, पदेन सदस्य सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव, सांसद प्रतिनिधि दिनेश प्रताप सिंह ज्ञानू व एमएलसी प्रतिनिधि विष्णु प्रभाकर व समस्त सभासदों का स्वागत भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन मुद्दों पर भी हुई चर्चा
बिजली कर्मचारियों को सेफ्टी उपकरण, जर्जर खंभे बदलने, नगर पालिका के शौचालय का नवीनीकरण, धनोखर चौराहे व सट्टी बाजार में शौचालय निर्माण, खरीदी गई लाइट का ब्यौरा, कूड़ा प्लांट के पास खोदी मिट्टी का स्पष्टीकरण, नगर पालिका के गाटा संख्या 3168 पर अवैध कब्जे को हटवाने, सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने, मकदूमपुर में पानी टंकी चालू करने, प्रावि जलालपुर के सामने व पीछे नाले से अतिक्रमण हटाने के मुद्दों पर चर्चा हुई।




विकास कार्यों का दिया प्रस्ताव
बाढ़ियन टोला सभासद अफसरी बानो ने मझिलेपुर में स्ट्रीट लाइट लगवाने, आलापुर सभासद शिवकुमार वर्मा ने आलापुर, सफीपुर बबुरिहा में इंटरलॉकिंग, नाली निर्माण के 14 कार्यों का प्रस्ताव दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed