फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   18 new case of corona

24 घंटे में मिले 18 नए मरीज, अलर्ट जारी

Thu, 06 Jan 2022 01:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
18 new case of corona
बाराबंकी। कोरोना के बढ़ते मरीजों को लेकर हड़कंप के हालात है। बुधवार को जिले में 18 और संक्रमित मिले। जिससे कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 62 पहुंच गई। सभी को होम आइसोलेट कराया गया है। मामले बढ़ते देख सैंपलिंग भी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

सीएचसी-पीएचसी को भी अलर्ट कर दिया गया है। करीब दो दर्जन स्थानों पर एंटीजन व आरटीपीसीआर जांच कराई जा रही है। कोरोना को लेकर बनाए गए एल-टू व एल-थ्री अस्पतालों में व्यवस्थाएं चाक चौबंद होने का दावा स्वास्थ्य विभाग कर रहा है।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल में बनी आरटीपीसीआर लैब के सात कर्मचारियों की रिपोर्ट मंगलवार को पॉजिटिव आने के बाद हड़कंप मच गया था। पिछले करीब एक सप्ताह से लगातार मिल रहे कोरोना संक्रमितों का क्रम लगातार जारी रहा और बुधवार को कोरोना के 18 और नए मरीज सामने आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर तक संक्रमितों की संख्या कम होने से विभाग ने राहत की सांस ली थी मगर देर शाम आई रिपोर्ट ने सबकी नींद उड़ा दी है। उधर, 15 से 18 साल के किशोर व किशोरियों का तीसरे दिन भी टीकाकरण होता रहा और छह हजार से अधिक को टीका लगा।
विभाग चौकन्ना, 25 से 50 मीटर होगा कंटेनमेंट जोन
कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर जारी की गई नई गाइडलाइन की निगरानी होगी जबकि स्वास्थ्य विभाग चौकन्ना हो गया है। कोरोना को लेकर कार्ययोजना बना ली गई है। जहां भी संक्रमित व्यक्ति पाया जाएगा उसे केंद्र मानते हुए 25 मीटर व एक से अधिक संक्रमित मिलने पर 50 मीटर रेडियस क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन बनाया जाएगा।
खांसी, बुखार, जुकाम व सांस लेने में परेशानी वाले मरीजों का नाम पता व मोबाइल नंबर दर्ज होगा। नई गाइड लाइन का पालन कराने के लिए डीएम डॉ. आदर्श सिंह व एसपी अनुराग वत्स ने निर्देश दिए हैं। सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों, धार्मिक स्थलों, होटल व रेस्टोरेंट में बिना स्क्रीनिंग व सैनिटाइजेशन के प्रवेश न देने के निर्देश जारी किए हैं। शादी समारोहों में 100 से अधिक लोगों के शामिल होने की अनुमति नहीं है। स्वीमिंग पुल, जिम बंद करने के निर्देश हैं। बृहस्पतिवार से इन सब चीजों की निगरानी होगी।

किशोर-किशोरियों को मिलेगा दो दिन का अवकाश
डीएम ने लोगों ने अपील की है कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण के दृष्टिगत सभी गाइडलाइन का पालन करें व मास्क लगाएं। डीएम ने बताया कि 15 से 18 वर्ष के आयु वर्ग में कोविड टीकाकरण को सफल बनाने के लिए अध्ययनरत बच्चों को कोविड वैक्सीनेशन के लिए टीकाकरण के दिन एवं उसके अगले दिन विशेष अवकाश प्रदान किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed