फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   अध्यक्ष व सभासद के कई प्रत्याशियों ने दोबारा व तिबारा दर्ज की जीत

अध्यक्ष व सभासद के कई प्रत्याशियों ने दोबारा व तिबारा दर्ज की जीत

Sun, 03 Dec 2017 01:02 AM IST
Updated Sun, 03 Dec 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
अध्यक्ष व सभासद के कई प्रत्याशियों ने दोबारा व तिबारा दर्ज की जीत
अध्यक्ष व सभासद के कई प्रत्याशियों ने दोबारा-तिबारा दर्ज की जीत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। अध्यक्ष व सभासद पदों पर कई उम्मीदवारों ने दोबारा-तिबारा जीत दर्ज कर शोहरत हासिल की। वहीं एक सभासद ने इस बार अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ा और चार सौ वोट से भाजपा प्रत्याशी को हराकर जीत दर्ज की है।
अध्यक्ष पद पर देवा से साहबे आलम, बंकी से अंशू सिंह, सतरिख से मुमताज बेगम, फतेहपुर से रेशमा ने दोबारा जीत का ताज पहना। वहीं सभासद में कई प्रत्याशियों ने दूसरी व तीसरी बार बाजी मारी। इनमें सुबेहा नगर पंचायत से राधेश्याम, चेलाराम व मुन्ना ने दूसरी बार वहीं समापरबीन व आजम तीसरी बार जीते। हैदरगढ़ से उमर, शबनम, फरीदाबानो, अतीक, अय्यूब कुरैशी दूसरी बार व कालिका प्रसाद शर्मा तीसरी बार सभासद चुने गए। रामनगर से केडी खान, पूनम शर्मा, चित्रा शुक्ला दूसरी बार। सतरिख से वैश व मीरा देवी दूसरी बार। बंकी से शकील, संतोष, रामतीरथ दूसरी तो शशीकला व शेखर तीसरी बार जीत दर्ज की। टिकैतनगर से युगुल किशोर शुक्ल व शिव प्रसाद दूसरी बार, सिद्घौर से अभिषेक यादव व चंदा दूसरी बार, फतेहपुर से हसीब, संतोष कुमारी, राहिल, अहमद दूसरी व रिजवान पांचवी बार जीते। दरियाबाद से सुधा, वैश दूसरी तो रेशमा बानो तीसरी बार सभासद हुई। जैदपुर से असफाक तीसरी बार जीत दर्ज करने में सफल रहे। देवा के रिजवान, शाफेजुबेरी, अनीता, कनीज व सलमा व लकी निगम के सिर दूसरी बार जीत का सेहरा सजा।
विज्ञापन


सभासद से चेयरमैन बने नूूरआलम
पूर्व के निकाय चुनाव में नगर पंचायत दरियाबाद के बरवारी वार्ड से सभासद के पद पर जीते नूरआलम ने पांच सालों में वार्ड ही नहीं पूरी नगर पंचायत में लोक प्रिय हो गए। कार्यशैली व लोगों के बीच मौजूद रहने वाले नूरआलम ने इस बार नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में दावेदारी की। जिसमें नूरआलम को 2582 मत मिले वहीं भाजपा प्रत्याशी संजय कुमार जायसवाल 2189 मत पाकर हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed