फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   ग्रामीणों का प्रदर्शन, लापरवाह शिक्षकों को नोटिस

ग्रामीणों का प्रदर्शन, लापरवाह शिक्षकों को नोटिस

Sat, 22 Jul 2017 12:19 AM IST
Updated Sat, 22 Jul 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों का प्रदर्शन, लापरवाह शिक्षकों को नोटिस
जैदपुर (बाराबंकी)। प्राथमिक विद्यालय से घर लौट रही बच्ची का सड़क पार करते समय कार की टक्कर से पैर रौंद गया था। जिसका पैर मेडिकल कालेज में काटने से ग्रामीणों में विद्यालय में तैनात शिक्षकों के प्रति आक्रोश बढ़ गया। शुक्रवार को विद्यालय खुलते ही ग्रामीणों ने जैदपुर सफदरगंज मार्ग जामकर धरना प्रर्दशन करने लगे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस प्रदर्शन कर रहे लोगों को शांत कराकर जाम को हटाया। हरख बीआईओ ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाया और दो शिक्षकों को लापरवाही के आरोप का नोटिस दिया है। हरख ब्लॉक की ग्राम पंचायत गोठिया के गांव टांड़पुरवां के प्राथमिक विद्यालय से गुरुवार को छुट्टी होने के बाद जानवी रावत पुत्री सुरेश कुमार अपने घर के लिए निकली थी। तभी स्कूल के सामने एक कार गाड़ी ने पीछे से रौंद दिया। जिस समय यह हादसा हुआ वहां पर शिक्षक मौजूद थे। लेकिन सभी वहां से खिसक गए। इस बात को लेकर ग्रामीणों में काफी नाराजगी थी।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह आठ बजे स्कूल खुलते गांव की महिला व पुरुष करीब सौ की संख्या में पहुंच गए और स्कूल के सभी कक्षों में ताला लगा दिया। सफदरगंज जैदपुर मार्ग को एक घंटे तक जाम कर दिया। ग्रामीण प्रधानाचार्य सैयद कायम मेंहदी व शिक्षामित्र राम अभिलाश को लापरवाही के चलते हटाने की मांग करते रहे। एबीएसए के पहुंचने के बाद दोनों शिक्षकों को लापरवाही का नोटिस देने के बाद ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन

पांच वर्ष की जानवी का नाम न तो आंगनबाड़ी में लिखा था। न ही प्राथमिक विद्यालय के रजिस्टर्ड में अंकित था। इस बात का खुलासा शिक्षक व आंगनबाड़ी कार्यकत्री से पुलिस की पूछताछ में सामने आया है। जबकि जानवी पिछले एक साल से बराबर स्कूल आती थी। ग्रामीणों की शिकायत पर दोनों शिक्षकों के विरुद्ध नोटिस दी गई है। विद्यालय में तैनात दोनों शिक्षकों की जांच भी स्कूल आने जाने की कराई जाएगी। जांच सही पाने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। - अजय गुप्त मौर्य, खंड शिक्षाधिकारी, हरख
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed