{"_id":"5969005d4f1c1b44378b45bb","slug":"171500053597-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चे की हत्या के मामले में मां, मामा समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चे की हत्या के मामले में मां, मामा समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज
Updated Fri, 14 Jul 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मां, मामा समेत तीन पर हत्या का केस
देवा क्षेत्र के कैमई गांव में बच्चे की हत्या का मामला
बच्चे के पिता ने थाने में दी तहरीर
फोटो- 33
देवा (बाराबंकी)। कैमई ग्राम में पांच वर्षीय बच्चे की पीट-पीटकर की गई हत्या के मामले में बच्चे के पिता ने उसकी मां, मामा, व नानी के खिलाफ नामजद हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर फरार लोगों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है। अभी तक किसी को पकड़ा नहीं जा सका है। उधर मामा व अन्य आरोपियों ने पांच साल के मासूम को क्यों मार डाला, इसका जवाब अभी भी पुलिस के पास नहीं है।
मालूम हो कि देवा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कैमई में गुरुवार की देर शाम को पांच वर्षीय मासूम अर्पित यादव को उसके मामा आदि ने पीट-पीटकर मार डाला था। घटना को अंजाम देने के बाद मामा वहां से फरार हो गया था। इस मामले में मृत बच्चे के पिता अवधेश यादव ने शुक्रवार को बच्चे की मां सरोज, मामा अरविंद, व नानी नीता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पिता का आरोप है कि मां ने अपने भाई व अपनी मां के साथ मिलकर बेटे को अपने मायके में पीट-पीटकर मार डाला है। प्रभारी कोतवाली बीडी तिवारी ने बताया कि बच्चे के पिता की तहरीर पर मां, मामा, व नानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। घटना के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
बॉक्स-
तीनों को कोस रहा ग्रामीण
कैमई गांव में गुरुवार की देर शाम हुई घटना के बाद से गांव के लोग इस घटना को लेकर स्तब्ध हैं। रिश्ते को कलंकित करने वाली इस घटना में मां, मामा, व नानी के नामजद होने के बाद उसके घर पर सन्नाटा पसरा हुआ है। गांव वाले इन तीनों को बैठे कोस रहे हैं।
विज्ञापन
आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर देवा चिनहट रोड पर गोपालपुर नयापुरवा गांव के सामने ग्रामीण शव रखकर प्रदर्शन करने के लिए एकत्र हो रहे थे इसी बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को खदेड़ दिया। बाद में प्रभारी कोतवाली बीडी तिवारी के समझाने पर ग्रामीण शांत हुए। इसके बाद कड़ी सुरक्षा के बीच अंतिम संस्कार करा दिया गया।
पुलिस व ग्रामीणों से वार्ता के दौरान दरोगा अरुण कुुमार पहुंचे और लोगों से अभद्रता शुरू कर दी। जिससे माहौल भड़क गया। लेकिन एसओ ने किसी तरह ग्रामीणों का समझाया और मामला शांत कराया।