{"_id":"595fd3f74f1c1b7f658b470e","slug":"171499452407-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में डूबकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब में डूबकर युवक की मौत
Updated Sat, 08 Jul 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर (बाराबंकी)। क्षेत्र के ग्राम देवकलिया में खेत जा रहे युवक की अचानक तबीयत खराब होने से वह तालाब में गिर गया। जिससे तालाब में डूबकर उसकी मौत हो गई। पुलिस को सूचना दिए बिना ही परिवारीजन शव को घर उठा ले गए है।
कोतवाली फतेहपुर क्षेत्र के ग्राम देवकलिया मजरे देवखरिया निवासी पवन कुमार (32) पुत्र मिश्रीलाल शुक्रवार की सुबह खेत में धान की रोपाई करने जा रहा था। अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई और वह गश खाकर तालाब में गिर गया। काफी देर तक जब वह खेत नहीं पहुंचा तो परिवारीजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान गांव के बाहर तालाब के पानी में उसका शव उतराता मिला। परिवारीजनों ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकालकर घर लेकर चले गए। मामले की सूचना पुलिस को दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इस संबंध में कोतवाल जितेंद्र सिंह ने बताया कि इस प्रकार की घटना की कोई जानकारी नहीं है। वहीं मृतक के पिता मिश्रीलाल का कहना है कि पवन को मिर्गी के दौरे अक्सर आया करते थे आज भी दौरा आने के कारण अपना संतुलन खो बैठा और तालाब में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन