{"_id":"69309e2f0166aaa4b90e9258","slug":"171-couples-got-married-five-got-married-barabanki-news-c-315-1-brb1001-153238-2025-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: एक-दूजे के हुए 171 जोड़े, पांच का निकाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: एक-दूजे के हुए 171 जोड़े, पांच का निकाह
Thu, 04 Dec 2025 02:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Thu, 04 Dec 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
रामसनहीघाट के मिनी स्टेडियम में आयोजित मुख्यमंत्री विवाह समारोह में नव विवाहित जोड़ों को फूलों
संवाद न्यूज एजेंसी
रामसनेहीघाट। स्थानीय मिनी स्टेडियम में बुधवार को आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में 171 जोड़ों ने उत्साह के साथ फेरे लिए। पांच जोड़ों का निकाह भी कराया गया। बराती व घराती के स्वागत के लिए अधिकारी-कर्मचारी खड़े नजर आए। खाद्य रसद एवं नागरिक आपूर्ति राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा, महिला आयोग की प्रदेश उपाध्यक्ष अर्पणा यादव ने भी पहुंचकर सुखी दंपती जीवन का आशीर्वाद दिया।
राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सामूहिक विवाह योजना की आर्थिक सहायता राशि 50 हजार से बढ़ाकर एक लाख रुपये किए जाने से लाभार्थी परिवारों को बड़ा सहारा मिला है। इससे नवदंपती को मिलने वाली सामग्री और बैंक खाते में भेजी जाने वाली राशि दोनों में बढ़ोतरी हुई है।
प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने कहा कि यह योजना गरीब परिवारों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा की जाने वाली व्यवस्थाओं के कारण गरीब माता-पिता को बेटियों के विवाह की चिंता नहीं करनी पड़ती। सामाजिक और आर्थिक बोझ कम होता है।
विज्ञापन
समारोह में बनीकोडर ब्लॉक के 51, दरियाबाद के 42, सिरौलीगौसपुर के 48, पूरे डलई के 24, नगर पंचायत रामसनेहीघाट के दो, हरख के तीन व सिद्धौर का एक जोड़ा शामिल रहा। पांच जोड़ों का निकाह निकाह काजी ने कराया, जबकि शेष जोड़ों का विवाह हिंदू रीति-रिवाज से गायत्री परिवार के आचार्यों ने कराया।
समाज कल्याण अधिकारी नीलम सिंह, नायब तहसीलदार उमेश द्विवेदी, सीओ जटाशंकर मिश्र, बीडीओ विनय मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख चंद्रशेखर वर्मा, ब्लाॅक प्रमुख दरियाबाद आकाश पांडेय, टिकैत नगर चेयरमैन जगदीश प्रसाद गुप्ता,नीरज सिंह, दीपक वर्मा, मधुकर तिवारी, जवाहरलाल वर्मा व भैरव प्रसाद रावत आदि साथ रहे। संवाद