{"_id":"62a63a8316077e2ace554a07","slug":"1639-patients-were-treated-eight-were-referred-barabanki-news-lko6349118123","type":"story","status":"publish","title_hn":"1639 को मिला उपचार, 8 किए गए रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1639 को मिला उपचार, 8 किए गए रेफर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेले में रविवार को 1639 मरीज देखे गए। इस दौरान आठ लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। वहीं, पात्र पाए गये 28 लोगों के आयुष्मान योजना के तहत गोल्डन कार्ड भी बनाए गए। मेले में आए मरीजों की जांच के बाद उन्हें मुफ्त में दवाएं दी गईं।
जिले मे 57 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए 126 डॉक्टर और 361 स्वास्थ्य कर्मियों को लगाया गया। मेले में 611 पुरुष, 705 महिलाएं और 323 बच्चों को उपचार की सुविधा दी गई। इस दौरान आठ मरीजों की हालत गंभीर पाए जाने पर उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। पात्र पाए गये 28 लोगों के आयुष्मान योजना के तहत गोल्डन कार्ड भी बनाए गए।
पीएचसी बदोसराय में दवा लेने आए राममनोरथ ने डॉक्टर फरहत अली को बताया कि वह पिछले एक सप्ताह से खांसी से परेशान हैं। निजी चिकित्सकों को दिखाने के बाद भी कोई लाभ नहीं मिला। इस पर चिकित्सक ने जांच कराई और तीन दिन की दवाएं देते हुए कहा कि दवाओं को बताए गए समयानुसार सेवन करें। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सैदनपुर में दवा लेने आए गजोधर ने डॉ. संतोष शुक्ला को बताया कि वह बुखार से परेशान है। इस पर डॉक्टर ने जांच कराने के बाद दवाएं लिख दीं।
विज्ञापन
इसके अलावा पीएचसी पीरपुर, टिकैतनगर व त्रिलोकपुर में भी मरीजों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। यहां आए मरीजों की जांच कराए जाने के बाद सभी को मुफ्त दवाएं दी गईं। सीएमओ डॉ. रामजी वर्मा ने बताया कि मेले में आए मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके सवा सौ डॉक्टर और करीब साढ़े तीन सौ कर्मियों को लगाया गया था।