फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   दीवार के मलबे में दबकर महिला की मौत, एक गंभीर

दीवार के मलबे में दबकर महिला की मौत, एक गंभीर

Thu, 31 Jan 2019 12:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jan 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
दीवार के मलबे में दबकर महिला की मौत, एक गंभीर
छंगेपुर गांव में प्रधानमंत्री आवास बनाने के लिए नींव खोदते समय अचानक कच्ची दीवार भरभरा कर ढह गई। उधर रास्ते से गुजर रही महिला और घर मालिक मलबे में दब गए। वहां मौजूद लोगों का शोर सुनकर गांव वाले जुट गए और मलबा हटाने लगे। दोनों घायलों को इलाज के लिए ले जाते तब तक महिला ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


वहीं मकान मालिक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। थाना क्षेत्र मोहम्मदपुर खाला के पुलिस चौकी सूरतगंज के अंतर्गत ग्राम छंगेपुर मजरे ढकवा निवासी राम मनोरथ को प्रधानमंत्री आवास मिला था जिसे बनाने के लिए पिता सुकई (65) बुधवार को मजदूरों के साथ नींव खोदवा रहा था।
विज्ञापन


जहां नींव खोदी जा रही थी उसी के पास कच्ची दीवार बना दी जो अचानक भरभरा कर ढह गई। दीवार के पास से होकर सुकई और गांव की महिला पूनम (35) गुजर रही थी कि दीवार दोनों के ऊपर ही गिर गई। चीखपुकार सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने मलबे को हटाकर दोनों को बाहर निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब तक इलाज के लिए दोनों को ले जाते कि महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल सुकई को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पूनम की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। मृतक के पुत्र रवि ने इसकी सूचना थाने में दी।


मौके पर पहुंचे सूरतगंज चौकी इंचार्ज पतिराम यादव ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर पहुंचे लेखपाल ने रिपोर्ट प्रशासन को दे दी।

मृतका पूनम के पति की मौत छह साल पहले हो गई थी जबकि मृतका तीन पुत्र रविशंकर, रोहित, मोहित व तीन पुत्री सीता, सरिता, विनीत को किसी तरह पालती थी। लेकिन भगवान को शायद यह भी मंजूर नहीं था और पूनम की भी मौत हो गई। मृतका की मौत के बाद पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed