{"_id":"5b6c8c464f1c1bb9478b45f4","slug":"161533840454-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेड़ बांध रहे किसान को पीट, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेड़ बांध रहे किसान को पीट, गंभीर
Updated Fri, 10 Aug 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेड़ बांध रहे किसान को पीटा, गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। खेत की मेड़ बांध रहे किसान की दबंगों ने लाठी-डंडों से पिटाई कर दी है। सूचना पर पुलिस ने घायल को सीएचसी भेजा जहां हालत गंभीर होने के कारण जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
बृहस्पतिवार को लोनीकटरा थाना क्षेत्र के ग्राम मूर्तिहा मजरे तेजवापुर गांव के निवासी रामराज मजदूरों के साथ अपने खेत की मेड़बंदी कर रहा था। आरोप है कि वासुदेव इनके पुत्र विनोद, रामेश्वर व मनोज ने वहां पहुंचकर मेड़ बांधने का विरोध करते हुए मारना पीटना शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस ने घायल को सीएचसी भेजा गया जहां हालत गंभीर होने के कारण जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया था। खेत पर कब्जा करने के प्रयास की शिकायत आनलाइन शिकायत कई बार रामराज ने की लेकिन विवाद का कोई निस्तारण नहीं हो सका। थाना प्रभारी शिवाजी सिंह का कहना है कि शिकायत मिली है, घायल रामराज को इलाज के लिए भेजकर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।