{"_id":"5a18622a4f1c1bd0408b8bf8","slug":"161511547434-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर व पश्चिमी जोन की टीम ने दर्ज की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर व पश्चिमी जोन की टीम ने दर्ज की जीत
Updated Sat, 25 Nov 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर व पश्चिमी जोन की टीमों ने दर्ज की जीत
- 10 वीं वाहिनी पीएसी परिसर में चल रही 19 वीं उप्र पुलिस वार्षिक क्रिकेट प्रतियोगिता
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। 10 वीं वाहिनी पीएसी परिसर में चल रही 19 वीं उप्र पुलिस वार्षिक क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को दो क्वार्टर फाइनल मैच खेले गये। इसमें कानपुर जोन व पीएसी पश्चिमी जोन की टीमें विजयी रहीं।
छह दिनों तक चलने वाली प्रतियोगिता के चौथे दिन शुक्रवार का पहला मैच कानपुर जोन बनाम पीएसी पश्चिमी जोन के मुकाबले से हुई। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कानपुर जोन की टीम ने 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 121 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी पीएसी पूर्वी जोन की टीम 18 ओवर में 86 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी। कानपुर जोन के एमपी सिंह ने घातक गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में दस रन देकर पांच विकेट चटकाये व मैन ऑफ द मैच प्राप्त किया। वहीं दूसरा मैच इलाहाबाद जोन व पीएसी पश्चिमी जोन के बीच खेला गया। इस मैच में इलाहाबाद जोन ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया एवं 20 ओवर में इश्तियाक अली के ताबड़तोड़ 43 रनों के मदद से आठ विकेट खोकर 123 रन का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पीएसी पश्चिमी जोन की टीम ने मैन ऑफ द मैच सुरेन्द्र थपलियाल के शानदार 29 रनों की पारी से लक्ष्य को तीन विकेट रहते प्राप्त कर ली। प्रतियोगिता का पहला सेमी फाइनल मैंच शनिवार को कानपुर जोन व मेरठ जोन के मध्य तथा दूसरा सेमी फाइनल मैच पीएसी पश्चिमी जोन व पीएसी मध्य जोन के बीच वाहिनी परिसर के ग्राउंड पर खेला जाएगा। इस अवसर पर सह आयोजन सेना नायक राजेश कृष्ण आदि मौजूद रहे। 26 नवंबर को होने वाले प्रतियोगिता के समापन मौके पर प्रदेश के डीजीपी खिलाड़ियों को पुरस्कृत करेंगे।