फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   नीम कोटेड यूरिया का भरा गया सैंपल

नीम कोटेड यूरिया का भरा गया सैंपल

Mon, 14 Aug 2017 12:16 AM IST
Updated Mon, 14 Aug 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
नीम कोटेड यूरिया का भरा गया सैंपल
नीम कोटेड यूरिया का लिया सैंपल
विज्ञापन

भाकियू कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के बाद हुई कार्रवाई
बाराबंकी। भाकियू कार्यकर्ताओं को रविवार को मालगोदाम पर नीम कोटेड यूरिया की रैक आने की सूचना मिली। किसानों ने मौके पर पहुंचकर बिना सैंपलिंग के न उतारे जाने को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसके बाद पहुंचे जिला कृषि अधिकारी ने सात बोगियों में लदी बोरियों से सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया।

भाकियू कार्यकर्ताओं ने शनिवार को बैठक कर नीम कोटेड की नकली यूरिया आने की शिकायत कर जांच कराने की मांग की थी। किसानों का आरोप था कि सिर्फ बोरियों पर ही नीम कोटेड लिखकर मंहगे दामों पर खाद बेचकर किसानों को ठगा जा रहा है। रविवार को दोपहर किसानों को सूचना मिली कि ट्रेन से एक रैक नीम कोटेड यूरिया आई है। इस पर भाकियू के बंकी ब्लॉक अध्यक्ष विक्रांत सैनी किसानों के साथ मौके पर पहुंचे और बिना सैंपल के रैक उतारने पर प्रदर्शन करने लगे। कर्मचारियों ने इसकी सूचना जिला कृषि अधिकारी संजीव कुमार को दी। कृषि अधिकारी ने सात बोगियों में लदी यूरिया की बोरियों को उतारकर सैंपल लेकर जांच के लिए उसे लैब भेज दिया। इस मौके पर मनीष, कुलदीप, सुधाकर वर्मा, विनोद, विनय कुमार, संदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed