{"_id":"596e587d4f1c1ba93d8b487d","slug":"161500403837-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को लेकर विभिन्न संगठनों ने बुलंद की आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को लेकर विभिन्न संगठनों ने बुलंद की आवाज
Updated Wed, 19 Jul 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मांगों को लेकर संगठनों ने बुलंद की आवाज
बाराबंकी। गन्ना कार्यालय परिसर में दलित उत्पीड़न से आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को धरना-प्रदर्शन किया। उसके बाद मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को भेजा। वहीं, पब्लिक पावर के बैनर तले ग्रामीणों ने अपनी आवाज बुलंद की। पट्टे में धांधली करने, तालाब व बंजर भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराने की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। कांग्रेस पार्टी द्वारा जारी धरने को संबोधित करते हुए तनुज पुनिया ने कहा कि आरएसएस के एजेंडे पर चलने वाली भाजपा सरकार के पीएम व सीएम को दलित समाज की चिंता नहीं है। दलित समाज का मान सम्मान सिर्फ कांग्रेस में सुरक्षित है। केंद्र व प्रदेश की सरकार तानाशाही चला रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। धरने को प्रदेश उपाध्यक्ष छोटेलाल चौरसिया, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा, अशर्फीलाल रावत, सरजू शर्मा, कपिलदेव वर्मा आदि ने संबोधित किया।
पब्लिक पावर संगठन के जिलाध्यक्ष गुरु प्रसाद वर्मा ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए संगठन सदैव तत्पर है। निदूंरा ब्लॉक के मोहसंड के 50 ग्रामीणों को कृषि योग्य पट्टा दिलाए जाने, बनीकोडर के किसान की पुत्री की करंट से मौत होने पर मुआवजा दिलाने, नसीरपुर निवासी परीदीन की जमीन से अवैध कब्जा हटवाए जाने समेत छह सूत्री मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया है। वहीं, निंदूरा कस्बे में पानी टंकी का निर्माण मानक के अनुरूप न होने पर आपूर्ति बंद है। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की गई है।