{"_id":"6740f990876ee043e1035d4c","slug":"1600-out-of-10-thousand-applications-rejected-errors-being-found-in-screening-barabanki-news-c-315-1-brp1007-128481-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: 10 हजार में से 1600 आवेदन निरस्त, स्क्रीनिंग में मिल रही गड़बड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: 10 हजार में से 1600 आवेदन निरस्त, स्क्रीनिंग में मिल रही गड़बड़ी
Sat, 23 Nov 2024 03:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 23 Nov 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। आंगनबाड़ी केंद्रों पर कार्यकर्ता के 349 रिक्त पदों के लिए जिले की 10 हजार महिलाओं ने आवेदन किया था। त्रुटियों के कारण इनमें से 1600 आवेदन पोर्टल से ही निरस्त हो गए। बाकी 84 सौ आवेदन पत्रों में से स्क्रीनिंग के लिए बुलाए गए करीब 14 सौ महिला अभ्यर्थियों को स्क्रीनिंग के लिए बुलाया गया। इनमें से कई महिला अभ्यर्थियों के डेटा का आवेदन पत्रों से मिलान नहीं हो पा रहा है।
डीएम सत्येंद्र कुमार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद के लिए आए आवेदनों की स्क्रीनिंग को चार सदस्यीय समिति का गठन किया था। 18 नवंबर से डीआरडीए सभागार में शुरू की गई स्क्रीनिंग की प्रक्रिया शुक्रवार को पूरी हो गई। स्क्रीनिंग के दौरान अभ्यर्थियों के दस्तावेजों में तमाम कमियां मिलीं। सबसे ज्यादा समस्या आवेदन पत्र पर भरे गए शैक्षिक योग्यता में आ रही है। कोई स्नातक उत्तीर्ण कर चुका है, लेकिन दस्तावेज सिर्फ इंटर तक ही लगाए हैं। कई के नाम नहीं मिलान नहीं हो पा रहा है। आय पत्र से लेकर अन्य दस्तावेजों में भी त्रुटियां उजागर हुई हैं। ऐसे में स्क्रीनिंग के बाद कई अभ्यर्थियों को अयोग्य ठहराया जाना तय माना जा रहा है।
आंगनबाड़ी कार्यकत्री के सिर्फ 349 पद पर भर्ती की जानी है, लेकिन शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में बेरोजगारी का आलम यह है कि एक पद के लिए 28 से ज्यादा आवेदन किए गए। पोर्टल के जरिए जिन 1400 अभ्यर्थियों को शॉर्ट लिस्ट किया गया है, उनमें से हर पद के लिए एक को मेरिट के आधार पर चुना जाएगा, जबकि दूसरे को वेटिंग लिस्ट में रखा जाएगा। चयन होने के बाद भी जो लोग कार्यभार नहीं ग्रहण करेंगे, उनके स्थान पर वेटिंग लिस्ट से चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकत्री के चयन के लिए बनाई गई चयन समिति का अध्यक्ष एडीएम को मनोनीत किया गया था। लेकिन एडीएम अरुण कुमार सिंह के निलंबित हो जाने के बाद से अभी तक उनकी जगह रिक्त हुए पद पर किसी भी अधिकारी की तैनाती नहीं हुई है। ऐसे में एडीएम की तैनाती के बाद ही चयन की प्रक्रिया आगे बढ़ सकेगी।
हर पद के लिए दो-दो अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। स्क्रीनिंग की प्रक्रिया पूरी हो गई है। जल्द ही चयन समिति की बैठक कर अग्रिम प्रक्रिया शुरू की जाएगी।