फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   160 more villages will be TB free, treatment of 6147 continues

Barabanki News: 160 गांव और होंगे टीबी मुक्त, 6147 का इलाज जारी

Mon, 24 Mar 2025 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 24 Mar 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
160 more villages will be TB free, treatment of 6147 continues
बाराबंकी। जिले में कुपोषण और अन्य कारणों से टीबी (क्षय रोग) के मरीजों की संख्या काफी अधिक है लेकिन स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों से स्थिति में सुधार हो रहा है। वर्तमान में जिले में 6147 मरीजों का इलाज जारी है और 160 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त करने का लक्ष्य तय किया गया है। पहले 80 गांवों को मुक्त करने का दावा है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे क्षय रोग उन्मूलन अभियान के तहत वर्ष 2023 में 80 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त करने का दावा किया गया था। इस अभियान में अब तक 3342 मरीजों को पोषण पोटली वितरित की जा चुकी है जिससे उनके इलाज में मदद मिल रही है।
विज्ञापन


टीबी से पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद जिले के 414 लोग अब टीबी चैंपियन बनकर अन्य मरीजों को जागरूक कर रहे हैं। इनमें से करीब 50 लोग ऐसे हैं जो बीमारी के दौरान काफी कमजोर हो गए थे लेकिन सही इलाज और पोषण से अब पूरी तरह स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




29 मार्च को ग्राम प्रधानों का होगा सम्मान
स्वास्थ्य विभाग ने 29 मार्च को टीबी उन्मूलन अभियान में सहयोग करने वाले ग्राम प्रधानों को सम्मानित करने का निर्णय लिया है। इससे स्थानीय स्तर पर अभियान को और मजबूती मिलेगी।



जिले को वर्ष 2025 तक टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है जिसके तहत उन क्षेत्रों में विशेष ध्यान दिया जा रहा है जहां अभी भी मरीजों की संख्या अधिक है। हर सीएचसी पर जांच की सुविधा उपलब्ध है।
- डॉ. राजीव टंडन, जिला क्षय रोग अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed