फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   राज्य स्तरीय बालीबाल प्रतियोगिता में एसएआई की टीम ने जीता मैच

राज्य स्तरीय बालीबाल प्रतियोगिता में एसएआई की टीम ने जीता मैच

Thu, 21 Feb 2019 12:49 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 12:49 AM IST
विज्ञापन
राज्य स्तरीय बालीबाल प्रतियोगिता में एसएआई की टीम ने जीता मैच
बाराबंकी। शहर के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में चल रही अखिल भारतीय आमंत्रण प्राइज मनी वालीबाल पुरुष प्रतियोगिता में बुधवार को कई मैच खेले गए।
विज्ञापन



बुधवार को पहला मैच एमडी क्लब हरियाणा व एसएआई रायबरेली के बीच मध्य खेला गया। अपने शानदार खेल से एसएआई की टीम ने विपक्षी टीम को 25-22, 25-21 और 25-21 से पराजित किया। दूसरा मैच एनईआर गोरखपुर व उत्तर प्रदेश पुलिस के मध्य खेला गया। समाचार लिखे जाने तक एनईआर की टीम 25-19, 25-20 और 10-6 की बढ़त बनाये रही।


तीसरा मैच एचएसआईडीसी हरियाणा एसएसबी लखनऊ तथा चौथा मैच बीईजी रुड़की और संयुक्त छात्रावास के बीच देररात मैच खेला गया। मैच देखने के लिए खेलप्रेमी देररात तक मौजूद रहे। बुधवार को मैच का उद्घाटन बालीबाल संघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद इब्राहिम द्वारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed