फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   पतंजलि के शहद मिला शुगर, निर्माता विक्रेता को नोटिस

पतंजलि के शहद मिला शुगर, निर्माता विक्रेता को नोटिस

Tue, 21 Aug 2018 12:05 AM IST
Updated Tue, 21 Aug 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
पतंजलि के शहद मिला शुगर, निर्माता विक्रेता को नोटिस
पतंजलि के शहद मिला शुगर
विज्ञापन

निर्माता और विक्रेता को नोटिस

क्रासर

- शहर स्थित एक स्टोर से भरा गया था नमूना
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। शहर स्थित पतंजलि के एक स्टोर से भरा गया शहद का नमूना जांच में अधोमानक पाया गया। जांच रिपोर्ट आने के बाद शहद में शुगर की मिलावट पाए जाने पर एफएसडीए ने निर्माता और विक्रेता को नोटिस जारी किया है। शहर के मोहल्ला सत्यप्रेमी नगर निवासी विजय शेखर ने मोहल्ले में ही पतंजलि उत्पाद का स्टोर खोल रखा है। यहां से पतंजलि के उत्पादों की ही बिक्री की जाती है। एफएसडीए द्वारा चलाए गए अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरके सिंह ने यहां से 13 अक्टूबर 2016 को शहद का नमूना भरकर जांच के लिए भेजा था। इसकी जांच रिपोर्ट 9 अगस्त 2018 को विभाग को मिली। इसमें चीनी मिलाए जाने की पुष्टि पर इसे अधोमानक घोषित किया गया है और जांच रिपोर्ट भी एफएसडीए को आगरा की लैब ने भेज दी है। इसके अलावा पतंजलि के कई अन्य उत्पादों की जांच रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। एफएसडीए के अभिहीत अधिकारी मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि पतंजलि के शहद में शुगर मिलाए जाने की पुष्टि पर इनके विक्रेता और उत्पाद निर्माता को नोटिस भेजा गया है। जवाब मिलने के बाद दोनों के खिलाफ न्याय निर्णायक अधिकारी की कोर्ट में वाद दायर किया जाएगा।

बाक्स
खाद्य पदार्थों के जो नमूने भरकर जांच के लिए आगरा की लैब भेजे जाते थे, वह अब झांसी स्थित लैब को भेजे जाएंगे। क्योंकि आगरा से जितनी जल्दी जांच रिपोर्ट आने की उम्मीद की जाती रही है उतनी जल्दी आ नहीं पाती थी लेकिन अब जांच रिपोर्ट जल्द से जल्द आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed