{"_id":"59c402654f1c1bdd148b4bb1","slug":"151506017893-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है...
Updated Thu, 21 Sep 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है...
बाराबंकी। नवरात्र के प्रथम दिन गुरुवार सुबह मां की स्तुति व आरती के स्वर गूंज उठे। घर-घर हवन पूजन के बीच शुभ मुहूर्त में कलश स्थापना कर भक्तों ने पूजन के साथ व्रत का शुभारंभ किया। वहीं मंदिर पहुंचे भक्तों ने घंटा घड़ियाल की गूंज के साथ जयकारे लगाए। बारिश के बाद भी भक्तों का उत्साह कम नहीं पड़ा और मंदिर पहुंच कर पूजा अर्चना की।
शहर के देवी मंदिरों मुड़कटी माता मंदिर, संतोषी माता मंदिर, नवदुर्गा माता मंदिर, अन्नपूर्णा माता मंदिर, पूर्वी देवी माता मंदिर, बड़ी देवी माता मंदिर, फूलमती माता मंदिर, छोटी काली माता मंदिर में भक्तों की भीड़ रही। सुबह व शाम की आरती आरती के समय अधिक भीड़ रही। बारिश के बावजूद भक्त मंदिर पहुंचे और माता के जयकारे लगाए व घंटा घडिय़ाल की गूंज के बीच देवी की आराधना कर मंगल कामना की। वहीं मंदिरों बज रहे चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है.., अंबे है तू जगदंबे है तू जय देवी खप्परवाली ... आदि भक्तिगीतों से वातावरण भक्तिमय हो गया।