{"_id":"66e76ed665e322107104a584","slug":"1500-eligible-people-will-get-keys-and-approval-letters-of-pms-residence-barabanki-news-c-315-1-brp1007-124489-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: 1,500 पात्रों को मिलेंगे पीएम आवास की चाबी व स्वीकृति पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: 1,500 पात्रों को मिलेंगे पीएम आवास की चाबी व स्वीकृति पत्र
Mon, 16 Sep 2024 05:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Mon, 16 Sep 2024 05:03 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। आगामी 17 सितंबर को जिले के सभी ब्लॉकों में प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्रों को सांकेतिक चाबियां व स्वीकृति पत्र वितरित किए जाएंगे। इसमें करीब 1,500 पात्र शामिल किए जाएंगे। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज कर दी गईं हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 17 सितंबर को उड़ीसा के भुवनेश्वर में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के 2023-24 के पात्रों को चाबी देकर गृह प्रवेश कराएंगे। इसी कार्यक्रम के समानांतर सभी 15 ब्लॉकों में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी रहेगी। ग्राम्य विकास विभाग की ओर से हर ब्लॉक में कम से कम 100 पात्रों को आमंत्रित करने के निर्देश दिए गए हैं। इनमें आवास की तीनों किस्त पा चुके लाभार्थियों के अलावा वित्तीय वर्ष 2024-25 के नवीन स्वीकृति वाले पात्र भी शामिल रहेंगे।
जनप्रतिनिधि व अधिकारी चाबी देकर गृह प्रवेश कराने के साथ स्वीकृति पत्र का भी वितरण करेंगे। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों की ओर से चलाई जाने वालीं योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। इसके लिए सभी ब्लॉकों में तैयारियां की जा रही हैं। पीडी डीआरडीए मनीष कुमार ने बताया कि सभी ब्लॉकों में लाभार्थियों की सूची तैयार की जा रही है। कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए सभी की जिम्मेदारियां तय कर दी गईं हैं।