फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   15 quintals of desi ghee seized on suspicion of adulteration

मिलावट के संदेह में 15 क्विंटल देसी घी सीज

Mon, 01 Nov 2021 02:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 02:39 AM IST
विज्ञापन
15 quintals of desi ghee seized on suspicion of adulteration
बाराबंकी। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने रविवार को शहर के लखपेड़ाबाग बड़ेल स्थित बालाजी देसी घी स्टोर पर मिलावटी देसी घी जमा होने की सूचना पर छापा मारा। जांच में मामला संदिग्ध पाए जाने पर टीम ने गोदाम में मौजूद करीब सवा पांच लाख रुपये का 15 क्विंटल देसी घी सीज करा दिया।
विज्ञापन

टीम ने गोदाम मालिक को नोटिस जारी करते हुए जवाब तलब किया है। टीम ने देसी घी के दो नमूने भरकर जांच के लिए भेजे हैं। टीम ने यहीं पर स्थित एक दुकान से रस्क का नमूना भी लिया है। टीम की इस कार्रवाई से आसपास के दुकानदारों में पूरे दिन हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

एफएसडीए की अभिहीत अधिकारी प्रियंका सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी से मिले आदेश के बाद मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। रविवार को मिली सूचना के आधार पर लखपेड़ाबाग बड़ेल स्थित बालाजी देसी घी स्टोर पर छापा मारा गया। जांच के दौरान वहां स्थित गोदाम में भारी मात्रा में देसी घी डंप पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पड़ताल करने के दौरान जब गोदाम मालिक से प्रपत्र मांगे गए तो वह बगले झांकने लगा और कोई प्रपत्र नहीं दिखा पाया। इस पर संदेह के आधार पर करीब 15 क्विंटल देसी घी को सीज करा दिया गया है जिसकी कीमत करीब सवा पांच लाख रुपये होगी। गोदाम संचालक को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है।
एफएसडीए की अभिहीत अधिकारी ने आगे बताया कि इस दौरान देसी घी के दो तथा यहीं स्थित दुर्गेश की दुकान से रस्क समेत तीन नमूने भरकर जांच के लिए भेजे गए हैं। अवकाश के दिन टीम द्वारा की गई इस कार्रवाई से आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा। इस मौके पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी ओंकारनाथ यादव, अनिल पाल, डॉ. राकेश सिंह, कंचनलता तिवारी व एसडी तिवारी आदि मौजूद रहे।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस देसी घी की आपूर्ति शहर के अलावा तहसीलों में खुले बड़े-बड़े मिष्ठान के प्रतिष्ठानों पर होती है। आपूर्ति किए गए इसी संदिग्ध देसी घी से मिठाइयां तैयार कर बाजार में खुलेआम बेची जाती हैं और अनजाने में लोग इन मिठाइयों का सेवन भी कर रहे हैं। मिलावटखोरों को पता है कि जो सामग्री वह बाजार में खपा रहे हैं, उससे सेहत को कितना नुकसान होता है, इसके बावजूद मिलावटखोर ऐसा करने से बाज नहीं आ रहे हैं।

एफएसडीए अभिहीत अधिकारी प्रियंका सिंह दीपावली को देखते हुए जिलाधिकारी के आदेश पर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत लखपेड़ाबाग बड़ेल स्थित बालाजी देसी घी गोदाम पर छापा मारा गया और संदेह के आधार पर 15 क्विंटल देसी घी सीज कराया गया है। इसकी कीमत करीब सवा पांच लाख रुपये होगी। गोदाम संचालक को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed