{"_id":"670868718dcbe70a1d0ff374","slug":"15-cows-trapped-in-saryu-swamp-rescue-lasted-for-eight-hours-barabanki-news-c-315-1-brp1006-126139-2024-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: सरयू के दलदल में फंसीं 15 गायें, आठ घंटे चला रेस्क्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: सरयू के दलदल में फंसीं 15 गायें, आठ घंटे चला रेस्क्यू
Fri, 11 Oct 2024 05:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Fri, 11 Oct 2024 05:21 AM IST
विज्ञापन
सिरौलीगौसपुर तहसील क्षेत्र के हुसेपुर गांव के पास सरयू नदी के दलदल में फंसी गायों को बाहर निकलत
सिरौलीगौसपुर (बाराबंकी)। तहसील क्षेत्र सिरौलीगौसपुर में सरयू नदी के दलदल में 15 गायें फंस गईं। भूख से तड़प रहीं गायों को देख ग्रामीणों ने पुलिस व प्रशासन को सूचना दी। बृहस्पतिवार को एसडीएम की मौजूदगी में पशु चिकित्सा विभाग, फायर ब्रिगेड व पुलिस की संयुक्त टीम ने ग्रामीणों की मदद से करीब आठ घंटे की मशक्कत के बाद गायों को बाहर निकाला।
सिरौलीगौसपुर क्षेत्र में गत दिनों सरयू नदी में आई के बाढ़ के बाद तटीय इलाका दलदल बन गया है। ग्रामीणों के अनुसार बुधवार को इस दलदल में फंसीं 15 गायों को रंभाते देख गया। दलदल के कारण कोई ग्रामीण अंदर नहीं जा सका। इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई।
बृहस्पतिवार सुबह ही तहसील प्रशासन सक्रिय हुआ। तहसील की टीम के साथ ही बदोसराय पुलिस, फायर ब्रिगेड, कई सफाईकर्मी व पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम ने सुबह नौ बजे दलदल में रेस्क्यू शुरू किया। ट्रैक्टर-ट्रॉलियां लाई गईं। फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने जनरेटर के सहारे मिट्टी की सफाई की और दलदल में उतरे।
विज्ञापन
रस्सी के सहारे सभी गायों को बाहर निकाला गया। एसडीएम भी मौके पर जमी रहीं। शाम करीब पांच बजे तक चले रेस्क्यू के बाद सभी गायें बाहर आ गईं। इनमें से कुछ गायें भूख से इतना बेहाल थीं कि आक्रामक हो गईं। वे निकलते ही भागीं जिससे इनको गोशाला नहीं ले जाया जा सका।
सीएम योगी ने पहले ही किया था आगाह
करीब 15 दिन पहले सीएम योगी बहराइच में बाढ़ प्रभावित इलाके का दौरा कर हवाई मार्ग से जा रहे थे। तब उन्होंने बाराबंकी के बाढ़ प्रभावित इलाकों में गायों को देखा था। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में उन्होंने जिले के अफसरों से बाढ़ में गायों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई थी।
नदी पार से आई थीं गायें
ये गायें नदी पार किसी आश्रम में खुली गोशाला की बताई जा रही हैं जो वहां से नदी में उतरीं और दलदल में फंस गईं। ग्रामीणों ने रेस्क्यू में बहुत मदद की। इनकी निगरानी के लिए राजस्व कर्मियों को निर्देश दिए गए हैं।
- प्रीति सिंह, एसडीएम, सिरौलीगौसपुर