फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   15 charged with fraud in Hind Medical College controversy

Barabanki News: हिंद मेडिकल कॉलेज विवाद में 15 पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट

Sun, 01 Mar 2026 12:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
15 charged with fraud in Hind Medical College controversy

विज्ञापन
बाराबंकी। सफेदाबाद स्थित हिंद मेडिकल कॉलेज एंड इंस्टीट्यूट के स्वामित्व को लेकर चल रहा विवाद अब कानूनी लड़ाई में बदल गया है। खुद को ट्रस्टी और अध्यक्ष बताने वाले डॉ. अमोद सचान ने 10 लोगों को नामजद करते हुए 15 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ धोखाधड़ी, अवैध कब्जा और मारपीट की एफआईआर दर्ज कराई है। वहीं दूसरे पक्ष ने पलटवार करते हुए आरोप लगाया है कि कॉलेज के नाम पर 300 से 400 करोड़ रुपये तक का ऋण लिया गया है। इसे लेकर कॉलेज में तनातनी की आशंका को देखते हुए पुलिस बुलाना पड़ी।



डॉ. अमोद सचान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि हिंद चैरिटेबल ट्रस्ट की स्थापना वर्ष 2004 में हुई थी। वह स्वयं इसके ट्रस्टी और अध्यक्ष रहे। ट्रस्ट द्वारा सफेदाबाद स्थित हिंद मेडिकल कॉलेज एंड इंस्टीट्यूट तथा अटरिया, सीतापुर स्थित मेडिकल कॉलेज का संचालन किया जाता है। वर्ष 2024 में ट्रस्टी सुशीला और मधु ने इस्तीफा दे दिया था, जबकि ट्रस्टी ऋचा मिश्रा को निलंबित किया गया था। इसके बावजूद तीन फरवरी को गोमतीनगर (लखनऊ) निवासी वरुण श्रीवास्तव, ब्रजकिशोर सिंह समेत 10 नामजद और 15 अज्ञात लोग कॉलेज परिसर में घुस आए और कब्जा करने की कोशिश की। शहर कोतवाल सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराने के साथ सभी दस्तावेज और ट्रस्ट से जुड़े अभिलेखों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन



400 करोड़ के लोन का आरोप

दूसरे पक्ष की ओर से खुद को अधिकृत प्रतिनिधि बताने वाले ब्रजकिशोर सिंह ने आरोप लगाया कि प्रतिबंध के बावजूद विपक्षियों ने परिसर में जबरन घुसने की कोशिश की गई। आरोप लगाया कि डॉ अमोद के पक्ष ने कॉलेज के नाम पर 300 से 400 करोड़ रुपये तक का ऋण ले रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed