फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   142 participated in Under 16 and 19 cricket trials

Barabanki News: अंडर 16 व 19 क्रिकेट ट्रायल्स में 142 ने की हिस्सेदारी

Mon, 07 Apr 2025 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 07 Apr 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
142 participated in Under 16 and 19 cricket trials
बाराबंकी। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में अंडर-16 व अंडर-19 आयु वर्ग के चयन ट्रायल्स का आयोजन लॉर्ड बालाजी क्रिकेट अकादमी में किया गया। चयन ट्रायल्स में अंडर-16 वर्ग में 70 और अंडर-19 वर्ग में 72 खिलाड़ियों ने हिस्सेदारी की।
विज्ञापन

सोमवार को क्रिकेट चयन प्रक्रिया में अंडर-16 व अंडर-19 आयु वर्ग के कुल 142 बालक-बालिकाओं ने अपना पंजीयन कराया था। चयन ट्रायल के दौरान प्रतिभागियों से बाॅलिंग और बैटिंग कराई गई। इस दौरान चयनकर्ता के रूप में गौरव तिवारी एवं प्रणव त्रिपाठी मौजूद रहे। बीडीसीए के सचिव चौधरी अहमद जावेद ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए सभी को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

बताया कि चयनित खिलाड़ियों की सूची सभी प्रमुख समाचार पत्रों एवं संचार माध्यमों के जरिए सार्वजनिक की जाएगी। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव डॉ. सीए जावेद ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों के बीच आगामी नव एवं दस अप्रैल को लॉर्ड बालाजी क्रिकेट ग्राउंड पर मैचों का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष अख्तर अजीज खान, उपाध्यक्ष तारीख जिलानी, राजेश अरोड़ा, मुकेश यादव सहित एसोसिएशन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed