फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   बुराइयों को दूर करने में समाज के हर व्यक्ति का सहयोग जरूरी: प्रकाशिनी

बुराइयों को दूर करने में समाज के हर व्यक्ति का सहयोग जरूरी: प्रकाशिनी

Mon, 08 Oct 2018 12:17 AM IST
Updated Mon, 08 Oct 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
बुराइयों को दूर करने में समाज के हर व्यक्ति का सहयोग जरूरी: प्रकाशिनी
‘बुराइयां दूर करने में हर व्यक्ति का सहयोग जरूरी’
विज्ञापन

फोटो-38, 41
बाराबंकी। समाज में फैली बुराइयां दूर करने में समाज के हर व्यक्ति का सहयोग जरूरी है। लोगों को समाज की मजबूती के लिए एक-दूसरे की मदद को आगे आना चाहिए। ये बातें राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता चंदवारा ग्राम प्रधान प्रकाशिनी जायसवाल ने सम्मान समारोह में व्यक्त किए।

नगर पालिका सभागार में रविवार को जायसवाल समाज की नगर इकाई द्वारा समारोह का आयोजन किया गया। इसमें स्वजातीय जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया। शुभारंभ महंत देव्यागिरी ने दीप जलाकर किया। जायसवाल समाज संघ के जिलाध्यक्ष राधेश्याम जायसवाल व उपाध्यक्ष सुनील ने कहा कि, संगठन स्वजातीय निर्धन कन्याओं के विवाह एवं युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। शीघ्र ही ऐसे कार्यक्रम आयोजित कर सबको एक मंच पर लाया जाएगा। इस मौके पर सुनीता, शांति, शशिप्रभा, सभासद सुभाष व दीक्षा जायसवाल को स्मृति चिह्न व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed