फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   25 से 35 प्रतिशत तक हो रही आवास व शौचालय में वसूली

25 से 35 प्रतिशत तक हो रही आवास व शौचालय में वसूली

Thu, 27 Sep 2018 12:49 AM IST
Updated Thu, 27 Sep 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
25 से 35 प्रतिशत तक हो रही आवास व शौचालय में वसूली

विज्ञापन
‘35 प्रतिशत तक हो रही वसूली, पीएम को भेजूंगी वीडियो’
क्रासर
- ‘दिशा’ की बैठक में सांसद प्रियंका सिंह रावत ने अफसरों को लगाई फटकार
25 से 35 प्रतिशत तक हो रही
फोटो:- 08, 09पी
अमर उजाला ब्यूरो

बाराबंकी। भाजपा सांसद प्रियंका सिंह रावत की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक केंद्र की योजनाओं की समीक्षा हुई। बुधवार को कलेक्ट्रेट के गांधी सभागार में हुई इस बैठक में प्रधानमंत्री आवास व शौचालय निर्माण में 25 से 35 प्रतिशत तक की वसूूली किए जाने का आरोप लगाते हुए सांसद ने वीडियो प्रधानमंत्री मोदी को भेजने की धमकी दी। इस दौरान सड़क, पेयजल, कौशल विकास आदि योजनाओं में लापरवाही पर अफसरों को जमकर फटकार लगाई।
सबसे पहले पीडी डॉ.हरिचरन सिंह ने पिछले 19 मई को हुई इस बैठक की कार्य योजना पढ़ी। जिले के नवोदय विद्यालय की शिक्षा का बिंदु आते ही सांसद ने यहां की प्राचार्या डॉ. अर्चना सिंह को फटकार लगाते हुए कहा आपकी बहुत शिकायतें मिल रही हैं। इसके बाद पीएम आवास व शौचालय की समीक्षा पर उन्होंने प्रशासन को कड़े शब्दों में बताया कि इन दोनों योजनाओं में 25 से 35 प्रतिशत की तक की वसूली पूरे जिले में हो रही है। सबसे ज्यादा मामले सिद्वौर क्षेत्र के हैं। उनके पास इसका वीडियो क्लिप भी हैं जो वह पीएम को भेजेंगी। सांसद के इस आरोप पर सकपकाए अधिकारी बगले झांकते नजर आए। कौशल विकास मिशन द्वारा अपनी उपलब्धियां गिनाने के दौरान सांसद ने पूछा की आपके प्रशिक्षण केंद्र कहां-कहां चल रहे हैं। इसकी सूची जनप्रतिनिधियों के पास क्यों नहीं है। फर्जीवाडे़ के आरोप पर डीएम ने कहा कि युवकों को बिना रोजगार मुहैया कराए विभाग प्रशिक्षण का भुगतान नहीं कर सकता है पर यहां ऐसा हुआ है। मामला गंभीर है, जांच होगी। करीब चार घंटे तक चली इस बैठक में सांसद ने सड़क, बिजली, पानी आदि समेत केंद्र की कई योजनाओं की सघन समीक्षा की।बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक सिंह, सदर विधायक सुरेश यादव, विधायक राजेंद्र यादव, डीएम उदयभानु त्रिपाठी, सीडीओ अंजनी सिंह, डीडीओ जगदीश त्रिपाठी, डीएसटीओ डॉ.रामप्रकाश, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट पंकज सिंह, एलडीएम अतुल सिंह समेत सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बाक्स
दो अक्टूबर तक कैसे पूरा होगा ओडीएफ
बैठक में सांसद ने डीएम, सीडीओ व डीपीआरओ से पूूंछा दो अक्टूबर तक जिला कैसे ओडीएफ होगा। हां या ना में जवाब दें। जिस पर अधिकारी गोलमोल जवाब देते रहे। हालांकि सीडीओ ने कहा कि कुछ प्राकृतिक दृष्टिकोण से दिक्कतें आ रही है। तेजी के साथ प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
नदारद रहे भाजपा के पांचों विधायक
तीन माह बाद हो रही इस बैठक में भाजपा के पांचों विधायक गायब रहे। एक साथ एक ही पार्टी के मौजूदा विधायकों का गायब रहना चर्चा का विषय बना रहा है। इन सभी की अनुपस्थित पर यह भी कयास लगाए जा रहे हैं की कही भाजपा में आपसी गुटबाजी तो नही हैं। इससे पहले निंदूरा ब्लॉक प्रमुख के नामांकन और शपथ ग्रहण कार्यक्रम में भी क्षेत्रीय विधायक गायब रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed