{"_id":"5a049f474f1c1b70548bc029","slug":"141510252359-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"124 समितियों पर होंगे प्रबंध कमेटी के चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
124 समितियों पर होंगे प्रबंध कमेटी के चुनाव
Updated Fri, 10 Nov 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
124 समितियों पर होंगे प्रबंध कमेटी के चुनाव
- जिले में 15 जनवरी से शुरू होगी चुनाव प्रक्रिया
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। सहकारी समितियों के चुनाव को हरी झंडी मिलते ही कर्मचारी चुनाव कार्य की तैयारियों में व्यस्त हो गए हैं। जिले में 15 जनवरी से शुरु होने वाली चुनाव की प्रक्रिया 30 जनवरी तक चलेगी। चुनाव की घोषणा के बाद सहकारी समितियों पर सदस्य अपनी दावेदारी को लेकर हलचल तेज कर दी है।
जिले में छोटी बड़ी 134 सहकारी समितियां खुली थीं, जिनमें से धीरे-धीरे 10 समितियां बंद हो गई। शेष बची 124 समितियां सक्रिय हैं। सभी समितियों पर 15 जनवरी अनंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन किया जाएगा। 17 जनवरी को मतदाता सूची पर आपत्तियां ली जाएंगी। 18 को आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। 19 को अंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन किया जाएगा। 20 को नामांकन होगा। 22 को नामांकन प्रपत्रों की जांच होगी उसी दिन ही वैध नामों का प्रदर्शन कर दिया जाएगा। 23 को 10 बजे से एक बजे तक नामांकन वापस लिया जा सकेगा उसके बाद उसी दिन एक बजे एक 4 बजे तक चुनाव चिन्हों का आवंटन व अंतिम नाम निर्देशन का प्रदर्शन होगा। 29 जनवरी को सुबह 9 बजे से तीन बजे तक मतदान कराए जाएंगे। मतदान समाप्त होने के बाद उसी दिन ही घोषणा की जाएगी। चुने गए सदस्यों की सूची तैयार कर सभापति व उपसभापति का चुनाव 30 जनवरी को संपन्न कराए जाने की तिथियां चुनाव आयोग द्वारा जारी की गई हैं।
बाक्स-
तीन शीर्ष संस्थाओं के चुनाव के लिए नहीं आए आदेश
इन चुनाव में तीन केंद्रीय समितियों के चुनाव काफी अहम माने जाते हैं। जिसमें डिस्ट्रिक कोऑपरेटिव बैंक (डीसीबी), डिस्ट्रिक कोऑपरेटिव डेवलपमेंट फेडरेशन (डीसीडीएफ) व केंद्रीय उपभोक्ता भंडार आदि के चुनाव हैं। इनमें प्राथमिक सहकारिता समितियों से चुने गए पदाधिकारियों द्वारा मतदान व दावेदारी की जाती है।
विज्ञापन
बाक्स-
ऐसे बनें समितियों के सदस्य
न्यायपंचायत स्तर पर संचालित हो रही सहकारी समितियों पर सदस्य बनने के लिए किसानों सचिव के पास 100 रुपये सदस्यता शुल्क जमाकर रसीद लें। किसान खतौनी, खसरा, आधार कार्ड, बैंक की पासबुक व फोटो लगाकर सदस्यता फॉर्म भरकर जमा करें। चुनाव में दावेदारी करने के लिए सदस्यता चार माह पुरानी हो, और लगातार लेनदेन का कार्य समिति से चलता रहा हो।
वर्जन-
जिले में 124 समितियों पर चुनाव कराए जाएंगे। चुनावी प्रक्रिया 15 से 30 जनवरी तक संपन्न होगी। उसके बाद तीन शीर्ष संस्थाओं के चुनाव के लिए जो भी आदेेश होंगे उसका पालन कराया जाएगा।
- मित्रसेन वर्मा, एआर कोऑपरेटिव