फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   पटाखा जलाते समय सात झुलसे

पटाखा जलाते समय सात झुलसे

Sat, 21 Oct 2017 11:31 PM IST
Updated Sat, 21 Oct 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
पटाखा जलाते समय सात झुलसे
पटाखा जलाते समय 12 लोग झुलसे
विज्ञापन

त्रिवेदीगंज/ बेलहरा (बाराबंकी)। अलग अलग स्थानों पर पटाखा जलते समय 12 लोग झुलस गए। जिन्हें उपचार के लिए स्थानीय सीएचसी पर भर्ती कराया गया है।
लोनीकटरा थाना क्षेत्र के लकईपुरवा निवासी मनोज (24) व छंगा (23) शुक्रवार की शाम घर के बाहर पटाखा जला रहे थे। तभी कुछ अधजले पटाखे दोनों उठाने गए। इस दौरान पटाखों में विस्फोट हो गया। इससे दोनों के हाथ व मुंह गंभीर रूप से झुलस गए। वहीं मोहम्मदपुर निवासी प्रदीप (45) व बबुआपुर निवासी हिमांशु (12), भिलवल निवासी तुषार (12), शायपुर सिदवी निवासी अलताब (9) अनार जलाते समय झुलस गए। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के ग्राम भटुआमऊ निवासी मुस्ताक (13) शुक्रवार की शाम पटाखा जलाते समय गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको को निजी चिकित्सक के यहां इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। वहीं

रामसनेहीघाट क्षेत्र में दीपावली पर पटाखा दगाते समय 5 लोग घायल हो गए। बाद में घायल के पिता ने पुरानी रंजिश में पटाखे से हमला करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। मामला रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र के टडिया गांव का है। शुक्रवार को गांव के लल्लन तिवारी के दरवाजे पर उनका बेटा दीपक, नवनीत व गांव के ही सतीश मिश्रा पटाखा जला रहे थे। इसी दौरान एक पटाखा आग लगाने के बाद भी नहीं दगा। उसे उठाते समय अचानक पटाखा दग गया। इसकी चपेट में आकर पांच लोग घायल हो गये। घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी बनीकोडर उपचार के लिया गया। सूचना पाकर कोतवाल ब्रजेश तिवारी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। घायल नवनीत के पिता ने गांव के ही चार लोगों पर पुरानी रंजिश में पटाखे से हमला करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। इस बारे में कोतवाल ब्रजेश चंद्र तिवारी ने बताया कि तहरीर मिली है मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed