फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   14 pink booths will be made, women will vote

Barabanki News: 14 पिंक बूथ बनाए जाएंगे, महिलाएं कराएंगी मतदान

Thu, 04 May 2023 07:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 04 May 2023 07:35 PM IST
विज्ञापन
14 pink booths will be made, women will vote
- नवाबगंज में एमबी कॉलेज बड़ेल का बूथ संख्या 32 भी चिन्हित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बाराबंकी। नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन में महिलाओं को मतदान के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 14 पिंक बूथ बनाए जाएंगे। इन बूथों पर महिला कार्मिकों के साथ महिलाएं ही सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगी। पिंक बूथ के लिए मतदान केंद्रों के मतदेय स्थलों का चयन कर लिया गया है।

नगर पालिका नवाबगंज में वार्ड संख्या छह लक्ष्मणपुरी के मतदान केंद्र एमबी कॉलेज बड़ेल के बूथ संख्या 32 कक्ष संख्या एक को पिंक बूथ बनाया जाएगा। नगर पंचायत जैदपुर के शाहकटरा वार्ड के नूर मोहम्मद इंटर कॉलेज के बूथ संख्या 27, देवा के कचेहरान वार्ड के मतदान केंद्र वन विभाग कार्यालय के बूथ संख्या दो, बंकी के वार्ड अंबेडकर के मतदान केंद्र सामुदायिक केंद्र के हाल में बूथ संख्या दो, सतरिख के वार्ड संख्या आठ कायस्थाना द्वितीय के मतदान केंद्र पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बूथ संख्या नौ, टिकैतनगर के नूरवाफ दक्षिणी के मतदान केंद्र मैरिज हॉल नगर पंचायत के बूथ संख्या नौ, हैदरगढ़ के घोसियाना वार्ड के जीजीआईसी सुभाष चंद्र बोस वार्ड के बूथ संख्या 16, दरियाबाद के चौधरियान पूर्वी के केजीबीवी के बूथ संख्या 15, सिधौली के लंबोआ वार्ड के आदर्श इंटर कॉलेज सिद्धौर के बूथ संख्या पांच, फतेहपुर के पचघरा द्वितीय के सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज के बूथ संख्या 17, रामनगर के रामनगर प्रथम वार्ड के कन्या पूमावि के बूथ संख्या नौ, सुबेहा के महतेली टोला के प्रावि सुबेहा द्वितीय के बूथ संख्या 18, बेलहा के कछवाहनपुरवा के प्रा्रवि मोहारी के बूथ संख्या 10 व रामसनेहीघाट के भिटरिया वार्ड के मतदान स्थल कंपोजिट विद्यालय के बूथ संख्या 17 को पिंक बूथ के लिए चुना गया है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि आयोग के निर्देशानुसार पिंक बूथ पर समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed