फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   1.335 kg of smack recovered from smuggler's house

Barabanki News: तस्कर के घर से 1.335 किलो स्मैक बरामद

Mon, 13 Mar 2023 01:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 13 Mar 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
1.335 kg of smack recovered from smuggler's house
रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। कोतवाली क्षेत्र के कोटवासड़क में शनिवार रात छापा मारकर तस्कर व उसके पुत्र को गिरफ्तार करने वाली पुलिस ने एक किलो 335 ग्राम स्मैक बरामद की। पुलिस को 13 हजार 464 रुपये भी मिले। बरामद स्मैक की कीमत एक करोड़ 30 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस को देखकर छत से कूदे तस्कर का पैर टूट गया है। उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन


सीओ रामसनेहीघाट हर्षित चौहान की अगुवाई में शनिवार देर शाम रामसनेहीघाट व अन्य कई थानों की पुलिस ने कोटवासड़क में तस्कर जयप्रकाश पाठक उर्फ किन्नी के यहां छापा मारा था। इस दौरान किन्नी छत से कूदा तो घायल हो गया। पुलिस ने किन्नी के साथ उसके पुत्र शिवम को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने आरोपी के घर से एक किलो 355 ग्राम स्मैक व 13 हजार 464 रुपये बरामद किए।
विज्ञापन


छत से कूदने के कारण किन्नी का पैर टूट गया है। पुलिस के अनुसार जय प्रकाश पाठक उर्फ किन्नी हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। वह अपने बेटे शिवम के साथ मिलकर अयोध्या व आसपास के जिलों में मादक पदार्थ की तस्करी कर रहा था। किन्नी एनडीपीएस के एक मामले में वांछित भी था। एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि इस तस्कर पर 16 मुकदमे हैं। गैंगस्टर व गुंडा एक्ट के केस भी दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed