{"_id":"5c7eb2d8bdec2214183527b8","slug":"131551807192-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाटरी विधि से कोटे की तीन दुकानों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाटरी विधि से कोटे की तीन दुकानों का चयन
विज्ञापन
रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। मंगलवार को तहसील सभागार में कोटे की तीन दुकानों का चयन उप जिलाधिकारी राजीव कुमार शुक्ला की उपस्थिति में लाटरी द्वारा किया गया।
बताते चलें कि बनीकोडर ब्लॉक के सलेमपुर तथा बड़ेला नारायणपुर व दरियाबाद ब्लॉक के रसूलपुर कला की कोटे की दुकान में मिली अनियमितता के कारण कई माह पूर्व निरस्त कर दी गईं थीं। इन दुकानों पर कोटेदारों का चयन मंगलवार को तहसील सभागार में लाटरी के माध्यम से हुआ। जिसमें बनीकोडर ब्लॉक की बड़ेला नारायणपुर में सबसे अधिक नौ लोगों ने आवेदन किया था। जिसमें लाटरी से गीतांजलि का चयन किया गया।
सलेमपुर में सात लोगों ने आवेदन किया था। यहां अर्जुन के नाम का चयन हुआ। रसूलपुर कला में चार लोगों ने आवेदन किया था। जिसमें पूनम देेवी के नाम लाटरी निकली। इस मौके पर बीडीओ आदित्य तिवारी, वरिष्ठ पूर्ति निरीक्षक जितेंद्र पाठक आदि मौजूद रहे।