फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   दस चौकी इंचार्ज समेत 15 दरोगाओं का कार्यक्षेत्र बदला

दस चौकी इंचार्ज समेत 15 दरोगाओं का कार्यक्षेत्र बदला

Wed, 13 Dec 2017 12:03 AM IST
Updated Wed, 13 Dec 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
दस चौकी इंचार्ज समेत 15 दरोगाओं का कार्यक्षेत्र बदला
दस चौकी इंचार्ज व 15 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदले
विज्ञापन

- एसपी ने किया पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल
बाराबंकी। एसपी अनिल कुमार सिंह ने पुलिस महकमे में फेरबदल करते हुए दस चौकी इंचार्ज और पंद्रह दरोगाओं के कार्यक्षेत्र में बदलाव कर दिया है।
एसपी अनिल कुमार सिंह के द्वारा पुलिस विभाग में किए गए फेरबदल के तहत एसआई संतोष कुमार सिंह को चौकी प्रभारी सिटी बनाया गया है। सिटी चौकी से अशोक सिंह को हटाकर कोतवाली में तैनाती दी है। देवा कोतवाली से राशिद खां को प्रभारी चौकी जेल बनाया गया है। आवास विकास चौकी से मनीष कुमार सिंह को हटाकर थाना कुर्सी व मसौली से रितेश पांडेय को आवास विकास चौकी प्रभारी बनाया है। महादेवा चौकी प्रभारी मनोज शर्मा को चौकी प्रभारी सूरतगंज, कोतवाली नगर से अखंड देव मिश्रा को प्रभारी चौकी महादेवा बनाया है। कोतवाली नगर से उदयराज निषाद को प्रभारी चौकी लालपुर करौता की जिम्मेदारी दी है। थाना कुर्सी से दर्शन सिंह यादव को कोतवाली नगर, मोहम्मदपुर खाला से विजय बहादुर सिंह को रामनगर, विक्टर जेम्स को लोनीकटरा से पुलिस लाइन, हीरा सिंह को फतेहपुर से लोनीकटरा, शिवानंद पटेल को कोठी से जैदपुर व माजिद फारूकी को पुलिस लाइन से थाना कोठी में तैनाती दी गई है।


पूर्व एमएलसी से भिड़ने वाले दरोगा को भी हटाया
कोठी थाने में तैनात दरोगा शिवानंद पटेल बीते दिनों भाजपा के पूर्व एमएलएसी हरगोविंद सिंह से भिड़ गए थे। इसके बाद पूर्व एमएलसी का दरोगा को वहां से हटवाने की बात का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद अब एसपी ने दरोगा को कोठी थाने से हटाकर जैदपुर भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed