{"_id":"59909b9f4f1c1bb6568b4594","slug":"131502649247-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम पर भारी पड़ गए सीएससी अधीक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम पर भारी पड़ गए सीएससी अधीक्षक
Updated Mon, 14 Aug 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडीएम व सीएचसी अधीक्षक में कहासुनी
सिद्धौर (बाराबंकी)। सीएचसी कोठी का निरीक्षण करने पहुंचे एसडीएम हैदरगढ़ पंकज कुमार से सीएचसी अधीक्षक विकास यादव उस समय उनसे उलझ गए, जब एसडीएम ने अधीक्षक से उपस्थिति रजिस्टर के साथ कई अन्य अभिलेख मांगे। मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंचने के बाद शांत हुआ। सीएचसी में हुई घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।
एसडीएम हैदरगढ़ पंकज कुमार रविवार को सीएचसी कोठी का निरीक्षण करने पहुंचे थे। जहां केंद्र पर मौजूद अधीक्षक विकास यादव से एसडीएम ने उपस्थिति रजिस्टर दिखाने को कहा। इस पर अधीक्षक ने कहा कि बिना किसी आदेश के वह कोई भी रजिस्टर दिखाने में असमर्थ हैं। इसी बात को लेकर एसडीएम व अधीक्षक के बीच कहासुनी हो गई। बात बढ़ने पर सीएसची अधीक्षक ने इसकी सूचना सीएमओ को दी। जिसके बाद सीएमओ ने डीएम अखिलेश तिवारी को इससे अवगत कराया। कुछ देर बार डीएम द्वारा एसडीएम को फोन पर दिशा निर्देश दिए गए। जिसके बाद मामला शांत हुआ और एसडीएम सीएचसी के प्रसव कक्ष, इमरजेंसी आदि की साफ सफाई का निरीक्षण कर लौट गए। एसडीएम व सीएचसी अधीक्षक के बीच हुई कहासुनी पूरे दिन चर्चा का विषय बनी रही।